Kohramlive : ‘चलो संसद’ मार्च को लेकर दिल्ली में चल रहे भारी हंगामे के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करने का दावा किया। प्रतिनिधिमंडल ने सोनम वांगचुक की रिहाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और आत्महत्या करने वाले NEET अभ्यर्थियों के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग रखी। CJP का दावा है कि जेपी नड्डा ने इन मांगों को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है। वहीं अभिजीत दीपके की गिरफ़्तारी पर सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि अभिजीत दीपके को न तो हिरासत में लिया गया और न ही गिरफ्तार किया गया। उधर, प्रदर्शन के कारण कनॉट प्लेस, जनपथ, संसद मार्ग और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित रहा।प्रदर्शन के दौरान जनपथ पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की भी खबर है। पथराव और पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े जाने तथा लाठीचार्ज किये जाने के दावे भी सामने आये हैं।
इसे भी पढ़ें : इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी! विजेता को मिले ₹481 करोड़…
इसे भी पढ़ें : 11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन तार की चपेट आये स्कूली बच्चे, मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें : बातों-बातों में रिश्ते खराब कर देते हैं ये 4 सवाल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में भ्रामक दावे फैलाने वालों को चुनाव आयोग का करारा जबाव…
इसे भी पढ़ें : रांची में सामूहिक दु’ष्कर्म, अब तक पकड़े गये 14…








