spot_img

इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी! विजेता को मिले ₹481 करोड़…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : फीफा विश्व कप 2026 जीतने के साथ ही स्पेन पर पैसों की भी जमकर बारिश हुई। स्पेन ने फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। खिताब जीतने पर स्पेन को रिकॉर्ड 50 मिलियन डॉलर (करीब ₹481 करोड़) की इनामी राशि मिली। टूर्नामेंट की तैयारी और क्वालिफिकेशन राशि जोड़ने पर स्पेन की कुल कमाई 60 मिलियन डॉलर (करीब ₹578 करोड़) से ज्यादा हो गई।

अर्जेंटीना को मिले ₹318 करोड़

फाइनल में हारने के बावजूद अर्जेंटीना खाली हाथ नहीं लौटा। उपविजेता टीम को 33 मिलियन डॉलर (करीब ₹318 करोड़) मिले। यानी स्पेन को अर्जेंटीना से करीब ₹163 करोड़ अधिक पुरस्कार राशि मिली। तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराया। कांस्य पदक जीतने पर इंग्लैंड को 29 मिलियन डॉलर (करीब ₹279 करोड़) मिले। चौथे स्थान पर रही फ्रांस की टीम को 27 मिलियन डॉलर (करीब ₹260 करोड़) की राशि मिली।

इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी

48 टीमों वाले पहले फीफा विश्व कप में पुरस्कार राशि का भी नया रिकॉर्ड बना। फीफा ने इस बार कुल 871 मिलियन डॉलर (करीब ₹8,386 करोड़) वितरित किये। कतर विश्व कप 2022 में यह राशि 440 मिलियन डॉलर थी। यानी इस बार प्राइज मनी में लगभग 65% की बढ़ोतरी हुई।

हर टीम को मिली गारंटी राशि

विश्व कप में हिस्सा लेने वाली सभी 48 टीमों को न्यूनतम 12.5 मिलियन डॉलर (करीब ₹120 करोड़) दिये गये। इसमें क्वालिफिकेशन फीस और तैयारी खर्च शामिल था। इसके बाद टीम जितनी आगे बढ़ती गई, उसकी इनामी राशि भी बढ़ती गई।

किसे कितनी मिली इनामी राशि?

स्थानराशि (लगभग)
स्पेन (चैंपियन)₹481 करोड़
अर्जेंटीना₹318 करोड़
इंग्लैंड₹279 करोड़
फ्रांस₹260 करोड़
क्वार्टर फाइनल₹183 करोड़
प्री-क्वार्टर फाइनल₹144 करोड़
राउंड ऑफ-32₹106 करोड़
ग्रुप स्टेज₹87 करोड़

इसे भी पढ़ें : 11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन तार की चपेट आये स्कूली बच्चे, मची चीख-पुकार…

इसे भी पढ़ें : बातों-बातों में रिश्ते खराब कर देते हैं ये 4 सवाल…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में भ्रामक दावे फैलाने वालों को चुनाव आयोग का करारा जबाव…

इसे भी पढ़ें : रांची में सामूहिक दु’ष्कर्म, अब तक पकड़े गये 14…

इसे भी पढ़ें : आंसू गैस, प’थराव और हं’गामे से राजधानी में तनाव… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…

New Delhi : मानसून की चाल इस वक्त देश...

सुरंग में जहरीली गैस और 27 मजदूरों के फंसे होने की आशंका…

Kohramlive : पहाड़ों की गोद में विकास की रफ्तार के...

सोशल मीडिया पर गाली-गलौज, अब ‘गुंडा एक्ट’ के दायरे में…

Patna : बदलते दौर के अपराधों से निपटने के...

ओडिशा के चोर-उच्चके कोडरमा में एक्टिव…

Koderma : एक जेवर व्यवसायी की मोटरसाइकिल की डिक्की...

झारखंड में 41 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर… देखें लिस्ट

 Ranchi : झारखंड में 41 पुलिस इंस्पेक्टर इधर से...