spot_img

11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन तार की चपेट आये स्कूली बच्चे, मची चीख-पुकार…

Date:

spot_img
spot_img

Khunti : खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। खेल-खेल में रथ धक्का दे रहे स्कूली बच्चे अचानक 11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन तार की चपेट में आ गये। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। छह अन्य बच्चे गंभीर रूप से झुलस गये। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आनंद उरांव ने दो बच्चों की मौत की पुष्टि की है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना तोरपा थाना क्षेत्र के निधिवन रेस्टोरेंट के पास की है। यहां एक रथ खड़ा था। कुछ सरकारी स्कूल के बच्चे खेलते-खेलते उसे धक्का दे रहे थे। इसी दौरान रथ ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। देखते ही देखते रथ में करंट दौड़ गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़े। सभी आठ बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही तोरपा डीएसपी, थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

इसे भी पढ़ें : बातों-बातों में रिश्ते खराब कर देते हैं ये 4 सवाल…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में भ्रामक दावे फैलाने वालों को चुनाव आयोग का करारा जबाव…

इसे भी पढ़ें : रांची में सामूहिक दु’ष्कर्म, अब तक पकड़े गये 14…

इसे भी पढ़ें : आंसू गैस, प’थराव और हं’गामे से राजधानी में तनाव… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : DGP की संदिग्ध मौ’त से मचा तहलका…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…

New Delhi : मानसून की चाल इस वक्त देश...

सुरंग में जहरीली गैस और 27 मजदूरों के फंसे होने की आशंका…

Kohramlive : पहाड़ों की गोद में विकास की रफ्तार के...

सोशल मीडिया पर गाली-गलौज, अब ‘गुंडा एक्ट’ के दायरे में…

Patna : बदलते दौर के अपराधों से निपटने के...

ओडिशा के चोर-उच्चके कोडरमा में एक्टिव…

Koderma : एक जेवर व्यवसायी की मोटरसाइकिल की डिक्की...

झारखंड में 41 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर… देखें लिस्ट

 Ranchi : झारखंड में 41 पुलिस इंस्पेक्टर इधर से...