spot_img

35 साल पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार की मुहिम शुरू…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर (खादगढ़ा) स्थित लगभग 35 वर्ष पुराने श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर के जीर्णोद्धार की मुहिम शुरू हो गई है। मंदिर संचालन समिति और श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से इस नेक कार्य में आगे आकर सहयोग करने की अपील की है। वर्षों से हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहे इस मंदिर की स्थिति अब मरम्मत की मांग कर रही है। ट्रस्ट का कहना है कि समय रहते जीर्णोद्धार नहीं हुआ तो मंदिर की संरचना को और नुकसान पहुंच सकता है। मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि मंदिर के गुंबद में दरारें पड़ गई हैं। बारिश के दौरान इन्हीं दरारों से पानी रिसकर सीधे भगवान की प्रतिमाओं के ऊपर टपकता है। इसे देखते हुए मंदिर के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। विशेषकर सावन माह में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। हर वर्ष गणेशोत्सव का आयोजन भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया जाता है।

निर्माण सामग्री देकर भी बन सकते हैं भागीदार

मंदिर ट्रस्ट ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करें। दानदाता चाहें तो नकद राशि के अलावा सीमेंट, बालू, छड़, गिट्टी सहित अन्य निर्माण सामग्री भी उपलब्ध करा सकते हैं, ताकि मंदिर का जीर्णोद्धार शीघ्र पूरा हो सके। मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक ई. अरुण कुमार सिंह, सचिदानंद वर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, विपुल तिवारी, वशिष्ठ नारायण तिवारी, शिवनंदन पाठक, गौरव कुमार स्वामी तथा ट्रस्ट की अध्यक्ष रानी कुमारी ने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आग्रह किया है। सहयोग या अधिक जानकारी के लिये इच्छुक श्रद्धालु ट्रस्ट के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं..

  • ई. अरुण कुमार सिंह (संरक्षक): 9835722324
  • रानी कुमारी (अध्यक्ष): 9123478250
  • सचिदानंद वर्मा (कोषाध्यक्ष): 9431177926

इसे भी पढ़ें : ‘भोलानाथ सिंह को हटाओ’ के नारों से गरजा हॉकी स्टेडियम…

इसे भी पढ़ें : 11 केवी लाइन पर झुलसे दो श्रमिक, दो अधिकारी सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : ट्रेनी IPS पर साथी महिला अधिकारी ने लगाये गंभीर इल्जाम…

इसे भी पढ़ें : सलमान खान के बदले लुक ने बढ़ा दी फैंस की धड़कनें… वीडियो वायरल

इसे भी पढ़ें : जमीन अधिग्रहण के नियमों में बड़ा बदलाव… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सात फेरे के बाद दुल्हन फरार…

Bihar : गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधी...

CJP की जेपी नड्डा से मुलाकात का दावा, रखी ये तीन मांगे…

Kohramlive : 'चलो संसद' मार्च को लेकर दिल्ली में...

इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी! विजेता को मिले ₹481 करोड़…

Kohramlive : फीफा विश्व कप 2026 जीतने के साथ...

11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन तार की चपेट आये स्कूली बच्चे, मची चीख-पुकार…

Khunti : खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार...

बातों-बातों में रिश्ते खराब कर देते हैं ये 4 सवाल…

Kohramlive : रिश्तों को मजबूत बनाने के लिये बातचीत...