spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सितमगर सीमा पात्रा गिरफ्तार… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : सितमगर सीमा पात्रा को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। वो अपने घर में पकड़ी गई। उसका घर राजधानी रांची के सबसे पॉश इलाका अशोक नगर में है। सीमा कल घर से गायब थी। देर रात अपने घर लौटी थी। इस बात की जानकारी मिलते ही आज भोर में पुलिस ने धावा बोला और उसको गिरफ्तार कर लिया। यह छापामारी हटिया DSP राजा मित्रा ओर अरगोड़ा के थानेदार विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार सीमा पात्रा को रांची के महिला थाना में रखा गया है। कुछ देर बाद उसे कोर्ट में हाजिर किया जाएगा। भाजपा से निकाली गई सीमा पात्रा के पति रिटायर्ड IAS अधिकारी है। गुनाहगार सीमा पात्रा के जुल्मों  की कहानी सामने लाने में उनके बेटे और दोस्त विवेक की सराहनीय भूमिका रही।

यहां याद दिला दें कि सीमा पात्रा पर अपनी घरेलू नौकरानी को सताने, रुलाने और टॉर्चर करने का इल्जाम है। बीते कई सालों से उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया था। जुल्मों सितम की शिकार सुनीता जब कभी घर जाने की बात करती तो उसे बेतरह मारा पीटा जाता था । इल्जाम है कि रॉड से मारकर उसके दांत तक तोड़ दिए गए। जीभ से गंदा पानी पोंछने को कहा जाता था। कई दिनों तक उसे खाना पीना नहीं दिया गया। पुलिस द्वारा मुक्त करायी गयी सुनीता ने खुद अपने बयान में इन सारी बातों का खुलासा किया है। सुनीता का दुखड़ा सुन पुलिस भी दंग रह गई थी। सुनीता ने कई सालों तक धूप तक नहीं देखी। बहुत बीमार हो गई थी। उसका इलाज तक नहीं कराया जाता था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सीमा पात्रा के कहर को देख उसका बेटा तक दहल गया। तब बेटा अपने एक दोस्त विवेक आनंद बासके की मदद से बंधक बनाई गई सुनीता को मुक्त कराने में कामयाब रहा। बेटे की इस बगावत पर मां सीमा ने अदावत ले ली। बेटे को रिनपास तक पहुंचा दिया।

इसे भी पढ़ें : माफियाओं का खूंटा उखाड़ने को तैयार हजारीबाग पुलिस… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : अंकिता म*र्डर केस से दुखी गवर्नर और सीएम क्या बोल गये… सुनें || CM ने दिये 10 लाख, गवर्नर देंगे 2 लाख

इसे भी पढ़ें : सदन में स्पीकर ने विपक्ष को पूरे दिन के लिए किया बाहर… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : ‘घरे छुट्टी लेके औरी कुछ दिन रही ए बलम जी’… तीज पर वायरल हुआ नेहा सिंह राठौर का यह वीडियो

इसे भी पढ़ें : बीच शहर में जमीन बनी जी का जंजाल, DIG की पहल पर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जयनाथ को रांची के सिपाही राधे ने बनाया था नामी गुंडा… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : खूंटी पुलिस के हाथ लगे PLFI सुप्रीमो के दो ‘खास’… देखें

इसे भी पढ़ें :

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...