Kohramlive: एक शख्स ने अपनी शादी को यादगार और खास बनाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उसने शादी के कार्ड के साथ गजब की क्रिएटिविटी की। सोशल मीडिया पर उसकी शादी का ये अनोखा कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसने भी इस कार्ड को देखा दंग रह गया।
This is epic 😂😂
Don’t mistake it for a tablet 💊
It’s a Marriage invitation @anupsoans @gururajwrites @NammaBengaluroo @anantkkumar pic.twitter.com/eluMzxcGpl— Dr Durgaprasad Hegde (@DpHegde) August 18, 2022
शख्स ने अपनी शादी का कार्ड ‘दवाई के पत्ते’ के रूप में बनवाया है. पहली नजर में हर किसी को यही लगता है कि यह शादी का कार्ड नहीं बल्कि किसी दवाई की स्ट्रिप है। लेकिन गौर से पढ़ने से पता चलता है कि यह शादी का कार्ड है। कार्ड में शख्स ने अपना और अपनी होने वाली पत्नी का नाम, शादी की तारीख, खाने के समय के साथ-साथ और भी कई इवेंट्स का उल्लेख किया है। शख्स ने कार्ड को टैबलेट शीट के रूप में बनवाया है। उसके इस अनोखे कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कार्ड में लिखा है- एज़िलारासन वेड्स वसंतकुमारी. विवाह की तारीख 5 सितंबर लिखी है. साथ ही यह भी लिखा है कि सभी दोस्त और रिश्तेदार विवाह में आना ना भूलें।
कार्ड के मुताबिक, यह मामला तमिलनाडु का है और शख्स फार्मेसी से जुड़ा हुआ है. सोशल मीडिया पर इस अनोखे कार्ड पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा- इसे देखकर कोई भी धोखा खा सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा- मुझे लगा शादी के कार्ड में दवाई दे आया।
इसे भी पढ़ें : Sonam Kapoor के घर गूंजी किलकारियां, नीतू कपूर ने शेयर की गुडन्यूज
इसे भी पढ़ें :उत्तराखंड और हिमाचल में तबाही का मंजर, हो गये बड़े हादसे, देखें
इसे भी पढ़ें :10वी-12वीं के लिए BSF में निकली वैकेंसी, 81000 मिलेगी सैलरी
इसे भी पढ़ें :रहमत बरसी सरकार की, कमाल कर गई सुनीता दीदी












