spot_img

Sonam Kapoor के घर गूंजी किलकारियां, नीतू कपूर ने शेयर की गुडन्यूज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: बधाई हो भई बधाई हो! ‘कपूर खानदान’ में एक बार फिर किलकारियां गूंज उठी हैं. सोनम कपूर ने बेबी ब्वॉय को जो जन्म दिया है. बेटे के आने की खुशी से पूरा घर जश्न मना रहा है. एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को यह खुशखबरी दी है. अपने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर कर नीतू कपूर ने सोनम कपूर और आनंद अहूजा को बधाई दी है. फैन्स भी सोनम कपूर के बेटे के इस दुनिया में आने की जमकर खुशियां मना रहे हैं.Sonam Kapoor के घर गूंजी किलकारियां

नीतू कपूर ने शेयर की पोस्ट

नीतू कपूर ने फैन्स को गुडन्यूज देते हुए जो पोस्ट शेयर की है. यह पोस्ट सोनम कपूर और आनंद अहूजा की ओर से है. इस पोस्ट में लिखा है कि 20 अगस्त 2022 को हमने एक खूबसूरत से बेटे का स्वागत किया है. डॉक्टर्स, फ्रेंड्स, नर्सेस और परिवार का बहुत-बहुत शुक्रिया हमें इस जर्नी में सपोर्ट करने के लिए. यह तो अभी सिर्फ शुरुआत है, लेकिन हम यह जरूर जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है. सोनम और आनंद.

नीतू कपूर ने यह पोस्ट शेयर करते हुए अनिल कपूर और सुनीता कपूर को बधाई दी है. दोनों ही सोनम कपूर के माता-पिता है. अनिल कपूर भी नन्हे मेहमान के आने की खुशी में बेहद ही एक्साइटेड हैं. उन्होंने एक दूसरी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “बेबी हेल्दी है. सोनम और आनंद ने उनका वेलकम किया है. हमारे दिल में उसके लिए सिर्फ और सिर्फ प्यार है. नए पेरेंट्स को ढेर सारी बधाई.”

इसे भी पढ़ें : आखिर किसे कोसे यह मां, बिगड़े सिस्टम की कोख में ही मर गया उसका बच्चा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मनीष सिसोदिया के घर सहित 21 ठिकानों पर CBI की रेड, जानें क्या बोले डिप्टी सीएम

इसे भी पढ़ें : पलामू में श्यामा चौधरी को मारी ताबड़तोड़ गोलियां… देखें

इसे भी पढ़ें : फौजी ने बनवाया था दुल्हन के लिए जेवर, फिर हो गया बड़का कांड… देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...