Kohramlive desk : महानिदेशालय सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BSF की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://bsf.gov.in/home.html पर क्लिक करके भी इन पदों (BSF Head Constable Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक BSF Head Constable Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन X को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1312 पदों को भरा जाएगा.
BSF – महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 20 अगस्त
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 19 सितंबर
BSF – रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 1312
हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर): 982 पद
हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक): 330 पद
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष डिग्री और किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो साल का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), रेडियो और टेलीविजन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट या डेटा प्रिपेरेशन और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, सामान्य इलेक्ट्रॉनिक्स या डेटा एंट्री ऑपरेटर का सर्टिफिकेट होना चाहिए.
या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 60% अंकों के साथ फिजिक्स, केमेस्ट्री और गणित विषय के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए.
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा 19 सितंबर 2022 तक 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
वेतन
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 25500 रुपये से 81100 रुपये दिए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें : Sonam Kapoor के घर गूंजी किलकारियां, नीतू कपूर ने शेयर की गुडन्यूज
इसे भी पढ़ें : थाना के बाहर जमकर बवाल, पुलिस-पब्लिक आमने सामने
इसे भी पढ़ें : आखिर किसे कोसे यह मां, बिगड़े सिस्टम की कोख में ही मर गया उसका बच्चा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मनीष सिसोदिया के घर सहित 21 ठिकानों पर CBI की रेड, जानें क्या बोले डिप्टी सीएम
इसे भी पढ़ें : पलामू में श्यामा चौधरी को मारी ताबड़तोड़ गोलियां… देखें
इसे भी पढ़ें : फौजी ने बनवाया था दुल्हन के लिए जेवर, फिर हो गया बड़का कांड… देखें












