गुमला : कोहराम लाइव पर खबर चलने के बाद गुमला के कामडारा में सक्रिय बालू माफियाओं के राज पर ग्रहण लग गया। कल देर रात पुलिस ने बालू तस्करी में लिप्त दो गाड़ियों को पकड़ा। इसके बाद बालू माफियाओं में खलबली मच गयी। इसके बाद माफिया और उसके गुर्गे अपने-अपने स्तर से पूरे मामले को मैनेज करने में जुट गये हैं। सबसे हैरत की बात यह है कि बालू तस्करी के इस मामले के बेनकाब होने के बाद खनन विभाग बिल्कुल मौनी बाबा बना हुआ है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि अब तक FIR कराने कोई सामने नहीं आया। बालू तस्करी को रोकने-टोकने और पकड़ने वालों में कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि सबका रेट और कमीशन तय है। कुछ दिन खामोश रहेंगे और फिर से शुरू होगा यह खेल।
बालू माफियाओं का तंत्र इतना मजबूत है कि उसे भेद पाना मुश्किल। यही वजह है कि कल रात से बालू का अलग-अलग जगहों पर डंपिंग यार्ड बना दिया गया है। “इशारा” मिलते ही बालू तस्करी का खेल शुरू हो जायेगा। कोयल नदी के आसपास ही ऐसे कई डंपिंग यार्ड बना लिये गये हैं। बैखौफ तस्कर को अब केवल इंतजार है अपने आका के हुक्म का।
यहां याद दिला दें कि गुरूवार की रात कोहराम लाइव में शीर्षक “देखिये, कैसे बालू माफिया, पुलिस और नेता के गठजोड़ से गुमला में हो रही बालू तस्करी” खबर चलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस हरकत में आयी और महज दो गाड़ियों को पकड़ कर मानो अपना टास्क पूरा कर लिया। बालू माफिया में जो सबसे बड़ा नाम उछला है वह नाम है उदासन नाग का। नाग के तालुक्कात कई राजनेताओं और तथाकथित शासन-प्रशासन के कुछ आला अधिकारियों के साथ हैं। हालांकि नाग अपने ऊपर लगे आरोप को गलत बताते हैं। उनका कहना है कि बालू तस्करी में उनके गांव के कई लोग शामिल हैं। जिनके बारे में सबको सबकुछ पता है।
.
कल हमने चलाई थी ये खबर
इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे स्टार्ट करते ही बाइक बन गई आग का गोला (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : बहन की मौत का बदला लेने के लिए भाई बना हत्यारा, 70 साल के बुजुर्ग को काट डाला
इसे भी पढ़ें : Giridih के नौकर ने की थी Delhi के व्यवसायी के घर चोरी, निमियाघाट से धराया
इसे भी पढ़ें : अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका












