Giridih के नौकर ने की थी Delhi के व्‍यवसायी के घर चोरी, निमियाघाट से धराया

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

दिल्‍ली पुलिस ने झारखंड पुलिस की मौजूदगी में किया पूरे मामले का फर्दाफाश

Giridih : दिल्ली के एक व्यवसायी के घर से सोने के जेवरात चोरी के मामले का पर्दाफाश दिल्‍ली पुलिस ने झारखंड पुलिस की मौजूदगी में शुक्रवार को किया। जमुआ थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मौके पर जमुआ पुलिस इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, जमुआ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास की उपस्थिति रही।

तीन सालों से नौकरी करता था अनिल

घटना के बारे अशोक कुमार ने बताया कि गिरिडीह के पोबी के बरवाडीह निवासी अनिल राम दिल्ली के बसंत बिहार क्षेत्र के राहुल गुप्ता के यहां पिछले तीन सालों से नौकरी करता था। बीते 15 जनवरी को अनिल राहुल के घर से सोने के कुछ जेवरात लेकर चंपत हो गया। राहुल द्वारा दिल्ली के बसंत बिहार थाने में इस संबंध में प्राथमिकी के बाद हमलोग अनिल की खोज में झारखंड आए और अनिल को गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर उसके पिता किशोरी राम को 10 मार्च को गिरिडीह के बरवाडीह से चोरी के कुछ जेवरात के साथ गिरफ्तार किया। आज जमुआ पुलिस की मदद से अनिल की मां प्रमिला देवी को जमुआ थाना के चुंगलो से चोरी के लगभग 25 लाख के जेवरात के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी में जमुआ पुलिस की भूमिका अहम

अश्‍शेक कुमार ने कहा कि इस पूरे मामले के उद्भेदन में जमुआ पुलिस की ख़ासकर जमुआ थाना प्रभारी और पुलिस निरीक्षक की अहम भूमिका रही। अभी चोरी के बाकी जेवरात नहीं मिले हैं, जिसकी खोजबीन जारी है। कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। चोरी के तार जमुआ के कई अन्य लोगों से जुड़े होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। उद्भेदन टीम में दिल्ली पुलिस के सतपाल सिंह, नरेश कुमार, मुकेश कुमार और बबली कुमारी की महती भूमिका रही। जब्‍त जेवरात को जमुआ बीडीओ बिनोद कुमार कर्मकार की निगरानी में सील किया गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस को सौपा गया।

इसे भी पढ़ें : बालू माफिया, पुलिस और नेता के गठजोड़ से गुमला में कैसे हो रही है बालू तस्करी (देखें VIDEO)

इसे भी पढ़ें : बहन की मौत का बदला लेने के लिए भाई बना हत्‍यारा, 70 साल के बुजुर्ग को काट डाला  

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...