बहन की मौत का बदला लेने के लिए भाई बना हत्‍यारा, 70 साल के बुजुर्ग को काट डाला  

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुमला : बहन की मौत का बदला लेने के लिए एक भाई हत्‍यारा बन गया। उसने अपने चार दोस्‍तों के साथ मिलकर एक 70 साल बुजुर्ग को पहले टांगी से काट दिया और फिर पत्‍थर से कूचकर मौत की नींद सुला दी। उसे संदेह था कि बुजुर्ग रंथु मुंडा ओझा-गुणी करता है और उसी की वजह से उसकी बहन की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें : अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका

इसे भी पढ़ें : बालू माफिया, पुलिस और नेता के गठजोड़ से गुमला में कैसे हो रही है बालू तस्करी (देखें VIDEO)

रंथु मुंडा के बेटे रामचंद्र मुंडा ने सुधीर मुंडा, बलराम मुंडा और तीन अज्ञात लोगों पर हत्‍या का मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के पुलिस कप्‍तान ने एसडीपीओ चैनपुर के नेतृत्‍व में एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने 6 घंटे के अंदर सुधीर मुंडा, बलराम मुंडा, बालक राम मुंडा, दशरथ म‍हतो और एक नाबालिग को धर-दबोचा। पूछताछ में सभी ने अपना अपराध स्‍वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्‍त टांगी और खून लगा पत्‍थर भी जब्‍त कर लिया है। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...