बोकारो : पेटरवार के तेनु चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाइक स्टार्ट करते ही आग का गोला बन गई। किसी तरह बाइक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग को जबतक बुझाया गया, तबतक पूरी बाइक जलकर राख हो गई।
इसे भी पढ़ें : Homeguard जवानों ने निकाला मशाल जुलूस, कहा- गोली खाकर भी पूरी कराएंगे मांग (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका
बोकारो के आशीष कुमार अपने पिता केदार ठाकुर के साथ टीवीएस बाइक JH09F/2137 से हजारीबाग से अपने घर जाने के निकले। पेटरवार के तेनु चौक पर कपूर होटल में चाय पीने के लिए दोनों रूके। चाय पीने के बाद जैसे ही आशीष ने बाइक को स्टार्ट किया। बाइक में से आग की लपटें निकलने लगी। युवक गाड़ी छोड़कर भागा। होटल के मालिक और स्टाफ ने पानी डालकर आग पर काबू पाया, मगर तबतक पूरी बाइक जलकर राख हो चुकी थी।












