कोहराम लाइव डेस्क : देश में SBI के एटीएम कार्ड से फ्रॉड होने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। हर रोज ग्राहक धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं। अगर आप धोखाधड़ी से बचना चाहते हैं, तो SBI द्वारा जारी इन 10 सुरक्षा मंत्रों को जान लें जो कि आपके लिए बहुत ही उपयोगी है।
- एटीएम या POS मशीन पर ATM कार्ड का इस्तेमाल करते समय कीपैड को कवर करने के लिए अपने हाथ का उपयोग करें।
- कभी भी अपना पिन/कार्ड डिटेल्स किसी से साझा न करें।
- अपने कार्ड पर पिन कभी न लिखें।
- अपने कार्ड के डिटेल्स या पिन के लिए e-Mail, SMS या कॉल का जवाब न दें।
- अपने जन्मदिन, फोन या अकाउंट नंबर से अपने पिन के रूप में नंबर का उपयोग न करें।
इसे भी पढ़ें : नए नियम लागू हुए तो बढेगी Salary, घट जाएगी Pension
- अपने ट्रांजेक्शन की रसीद को किसी भी स्थिति में न फेंकें।
- अपना ट्रांजेक्शन शुरू करने से पहले जासूसी कैमरों की पड़ताल कर लें।
- कीपैड हेरफेर से सावधान रहें, एटीएम या पीओएस मशीन का इस्तेमाल करते समय हीट मैपिंग करें।
अपने कंधे के पीछे अपना पिन चुराने वाले किसी व्यक्ति से खुद को सुरक्षित रखें।
- लेन-देन अलर्ट के लिए साइन अप करना सुनिश्चित करें।
SBI ने ट्वीट कर की थी लोगों को सावधान रहने की अपील
SBI ने कुछ दिन पहले ट्वीट जारी कर अपने करोड़ों ग्राहकों से अलर्ट रहने की अपील की थी। बैंक ने बताया था कि आजकल बैंक के ग्राहक जानकारी के लिए गूगल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार गूगल पर भी सर्च करने पर ग्राहकों को सही जानकारी नहीं मिल पाती है। ऐसे में ग्राहकों को बैंक से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए बेवसाइट का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : SBI और Indian Oil ने लांच किया Rupay Debit Card
ये है बैंक की आधिकारिक वेबसाइट
गूगल पर सर्च करने पर ग्राहक कई बार फर्जी वेबसाइट पर चले जाते हैं। इसलिए बैंक ने कहा है कि एसबीआई बैंक संबंधी किसी भी जानकारी या अपडेट के लिए पर https://www.onlinesbi.com/ ही जाएं।
इस नंबर पर करें कॉल
यदि SBI के ग्राहकों को बैंक से फोन के जरिए संपर्क करना है, तो वे 1800 11 2211, 1800 425 3800 या 080 26599990 पर संपर्क कर बैंक से जुड़ी कोई भी जानकारी ले सकते हैं। ध्यान रहे कि अपने खाते से संबंधित जानकारी जैसे खाता संख्या, आइएनबी एवं एटीएम कार्ड अंजान व्यक्तियों से कदापि साझा न करें। इनका अवैध प्रयोग किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : 900 करोड़ रुपये में अनिल अंबानी ने बेची Reliance Infra की एक और हिस्सेदारी










