कोहराम लाइव डेस्क : यदि केंद्रीय श्रम मंत्रालय के सुझावों को मान लिया गया तो नौकरीपेशा लोगों का Take Home Salary यानी वेतन बढ़ सकता है, लेकिन पेंशनर्स की पेंशन घट सकती है। नए Wage Code के बाद ये कहा जा रहा है कि कर्मचारियों की टेक होम सैलरी बढ़ जाएगी, पेंशन में कमी होगी। ऐसे में ये खबर उन कर्मचारियों को राहत दे सकती है जो अपनी Take Home Salary में कटौती नहीं चाहते। नया वेतनमान नियम अप्रैल 2021 से लागू हो सकते हैं।
EPF अंशदान घटाने की सिफारिश
उललेखनीय है कि श्रम मंत्रालय ने संसदीय समिति को कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में कर्मचारी और इम्पलॉयर, दोनों का अंशदान 12 परसेंट से घटाकर 10 परसेंट करने का सुझाव दिया है। इससे कर्मचारियों की Salary में बढ़ोतरी हो जाएगी, लेकिन पीएफ में योगदान कम होने से पेंशन की राशि कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें : NHPC में कई पदों पर होगी बहाली, ऐसे होगा चयन
जितना PF योगदान, उतनी ही पेंशन
श्रम मंत्रालय ने एक और सुझाव संसदीय समिति को दिया है, श्रम मंत्रालय का कहना है कि ईपीएफओ जैसे पेंशन फंड को आगे जारी रखने और ज्यादा व्यावहारिक बनाए रखने के लिए मौजूदा ढांचे में बदलाव करना होगा। इसमें ‘Defined benefits’ के बजाय ‘Defined contributions’ का सिस्टम लागू किया जाए। अभी EPFO पेंशन की न्यूनतम सीमा तय है, यह एक तरीके से ‘defined benefits’ मॉडल है। Defined contributions सिस्टम को अपनाने पर पीएफ सदस्यों को उनके अंशदान यानी के मुताबिक बेनेफिट मिलेगा, यानी जितना योगदान उतना ही फायदा।
इसे भी पढ़ें : SBI और Indian Oil ने लांच किया Rupay Debit Card










