कोहराम लाइव डेस्क: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) ने मैसेजिंग ) मंच Whatsapp पर बैंकिंग सेवा शुरू करने की घोषणा की है। बैंक ऑफ बड़ौदा Whatsapp के जरिये खाते में बैलेंस की जानकारी, मिनी स्टेटमेंट, चेक की स्थिति जानकारी, चेकबुक आग्रह, डेबिट कॉर्ड को ब्लॉक करने और उत्पाद एवं सेवाओं के बारे सूचना जैसी सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand में तेज होगा नक्सल विरोधी अभियान : के. विजय कुमार
24 इनटु 7 डेज सुविधा
बैंक के कार्यकारी निदेशक एके खुराना ने बयान में कहा, ‘सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच हमारा मानना है कि Whatsapp बैंकिंग के जरिये ग्राहकों को काफी सुविधा मिलेगी और वे अपनी बैंकिंग जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। ‘ मैसेजिंग मंच के जरिये बैंकिंग सेवाएं चौबीसों घंटे सातों दिन उपलब्ध होंगी। इसके लिए अतिरिक्त ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे लोग जो बैंक के ग्राहक नहीं हैं, वे भी मंच के जरिये बैंक के उत्पादों, सेवाओं, पेशकश, एटीएम और शाखा के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : पति निकला बेवफा, फिर पत्नी ने किया ऐसा सौदा कि…
ICICI Bank ने की थी सेवाओं के विस्तार की घोषणा
गौरतलब है कि पिछले दिनों निजी क्षेत्र के ICICI Bank ने मैसेजिंग एप वाट्सएप के जरिये दी जाने वाली सेवाओं के विस्तार की घोषणा की थी। बैंक ने बताया था कि उसके ग्राहक WhatsApp के जरिये फिक्स्ड डिपोजिट (FD) करवा सकते हैं, यूटिलिटी बिल्स का भुगतान कर सकते हैं और ट्रेड फाइनेंस के विवरण तत्काल एक्सेस कर सकते हैं। ICICI Bank की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह दावा किया गया था कि वह वाट्सएप के जरिये ये सेवाएं उपलब्ध कराने वाला इंडस्ट्री का पहला बैंक बन गया है। बैंक ने बताया है कि इन नई सेवाओं के साथ WhatsApp के जरिए ग्राहकों को दी जाने वाली बैंकिंग सर्विसेज की संख्या 25 तक पहुंच गई है।
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सांसद संजय सेठ का बयान निंदनीय : कांग्रेस
ICICI Bank के ग्राहक को WhatsApp Banking का लाभ
अपने मोबाइल में ICICI Bank के वेरिफाइड वाट्सएप प्रोफाइल नंबर ‘86400 86400’ को सेव कर लीजिए। अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बैंक के वाट्सएप नंबर पर ‘Hi’ लिखकर भेजिए। इसके बाद बैंक की ओर से उपलब्ध सेवाओं की एक सूची प्राप्त होगी। सर्विसेज की लिस्ट में से अपनी जरूरत के हिसाब से ‘कीवर्ड’ टाइप कीजिए और रिप्लाई कर दीजिए। इसके बाद आप तत्काल उस सर्विस का लाभ उठा पाएंगे।
ग्राहक WhatsApp पर तुरंत Fixed Deposit करा पाएंगे। मालूम हो कि बैंक ने तक़रीबन आठ माह पहले वाट्सएप के जरिये कई तरह की सुविधाओं की शुरुआत की थी। इन सेवाओं के तहत ग्राहक अकाउंट बैंलेंस एवं पिछली तीन लेनदेन से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड लिमिट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।










