कोहराम लाइव डेस्क: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने परबती कोलडैम ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (पीकेटीसीएल) में अपनी समूची 74 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री का सौदा पूरा कर लिया है। करीब 10 दिनों में रिलायंस इन्फ्रा की दूसरी बड़ी हिस्सेदारी की बिक्री हुई है।
इसे भी पढ़ें :शैलेश कुमार ने कोतवाली और ममता कुमारी ने संभाली सुखदेवनगर थाना की कमान
कर्ज का बोझ घटाएगी कंपनी
रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उसने पीकेटीसीएल में अपनी हिस्सेदारी की बिक्री इंडिया ग्रिड ट्रस्ट को की है। यह सौदा 900 करोड़ रुपये में हुआ है। वह इस राशि का इस्तेमाल अपने कर्ज के बोझ को कम करने के लिए करेगी। इससे कंपनी पर बकाया कर छह प्रतिशत घटकर 14,000 करोड़ रुपये से 13,100 करोड़ रुपये पर आ जाएगा।
इसे भी पढ़ें :…और बीच सड़क पर बैठ गए ग्रामीण, करने लगे ये मांग
नवंबर में हुए थे डील पर हस्ताक्षर
यह रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) का संयुक्त उद्यम है। इस सौदे की घोषणा नवंबर 2020 में हुई थी और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा इंडिया ग्रिड ट्रस्ट ने इस बारे में पक्के करार पर हस्ताक्षर किए थे। इससे पहले रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने डीए टोल रोड में अपनी 100 प्रतिशत भी बेची है। ये हिस्सेदारी क्यूब हाईवे एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेची गई है। आपको बता दें कि अब रिलायंस इंफ्रा का कर्ज 14 हजार करोड़ रुपये रह गया है। इससे पहले 17,500 करोड़ रुपये का कर्ज था।
इसे भी पढ़ें :ब्लेड से भाई का गला रेतता रहा युवक, बचाने के बजाए वीडियो बनाते रहे लोग










