spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

SBI और Indian Oil ने लांच किया Rupay Debit Card

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  •  पेट्रोल-डीजल खरीदने पर मिलेंगी ये Facilities

कोहराम लाइव डेस्क : एक समय ऐसा भी था, जब डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल-डीजल भरवाने पर सरचार्ज भी लगता था। अब अगर आप डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो सरचार्ज लगने के बजाय कई प्रकार के शानदार ऑफर मिलेंगे। इंडियन ऑयल ने SBI के साथ मिलकर कॉन्टेक्टलेस रूपे डेबिट कार्ड लांच किया है। वर्चुअली तरीके से हुए इस समारोह में स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा और इंडियन ऑयल के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य शामिल हुए।

200 रुपये के लिए 6 गुना रिवार्ड पॉइंट्स

इंडियन ऑयल के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य ने कहा कि यदि कोई ग्राहक इस कार्ड का इस्तेमाल इंडियन ऑयल  के फ्यूल स्टेशन पर खरीदारी में करते हैं, तो खर्च किए गए प्रत्येक 200 रुपये के लिए उन्हें 6 गुना रिवार्ड पॉइंट्स मिलेंगे। ईंधन की खरीद करने पर कार्डधारक को 0.75 लायल्टी पॉइंट्स मिलेंगे। इन रिवार्ड प्वाइंट्स का उपयोग रेस्टोरेंट, मूवी टिकट, ग्रोसरी और यूटिलिटी बिल पे करने में किया जा सकता है। इस कार्ड पर पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए कोई मासिक सीमा नहीं है। आप चाहे जितनी बार और जितना भी ईंधन खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Bank of Baroda ने शुरू की Whatsapp बैंकिंग सेवा

SBI की किसी भी शाखा से ले सकेंगे कार्ड

स्टेट बैंक के बयान के मुताबिक यह कार्ड देश भर की किसी भी SBI ब्रांच में मिलेगा। इसका उपयोग देश में कहीं भी किया जा सकेगा। यह एक संपर्क रहित कार्ड है। इसमें 5000 रुपये तक का भुगतान केवल एक टैप के साथ किया जा सकेगा।

डिजिटल इंडिया अभियान को भी मिलेगा बढ़ावा

इंडियन ऑयल कंपनी के अनुसार देश भर में फैले उसके 30,000 से भी ज्यादा पेट्रोल पंपों के विशाल नेटवर्क में 98 प्रतिशत से अधिक स्टेशनों पर क्रेडिट/डेबिट कार्ड/ वॉलेट भुगतान स्वीकार किया जाता है। SBI के साथ यह नई पहल डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देगी। इससे देश के डिजिटल इंडिया अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : सोना-चांदी की कीमत में गिरावट, जानिए आज का भाव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का शानदार आगाज, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें

Ranchi : राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान मंगलवार...

CM हेमंत सोरेन बोले, अंगदान कई लोगों के लिये नई जिंदगी का उपहार…

Ranchi : कभी-कभी एक जीवन की विदाई कई जिंदगियों...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…

Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...

रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…

Kohramlive : अदरक भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा...