Ranchi : लावारिस लाशों को मुक्ति और सद्गति दिलाने के लिये जानी जाने वाली मुक्ति संस्था ने रविवार को 29 लावारिस डेड बॉडी को मुक्ति दिलाई। संस्था ने जुमार नदी के तट पर 29 लावारिस लाशों का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। रविवार को दिन के उजाले में रिम्स के शीत शवगृह से 29 लावारिस शवों को पैक कर के जुमार नदी के तट पर लाया गया। यहां चिता सजाई गई और फिर संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया द्वारा मुखाग्नि दी गई। सभी 29 अज्ञात पार्थिव शरीर का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। परमजीत सिंह उर्फ टिंकू ने अरदास पढ़ी। संस्था द्वारा गुजरे छह साल से यह नेक काम किया जा रहा है। अबतक 1441 लावारिस लाशों को सद्गति मिली हैं।
मौके पर ये थे मौजूद
मौके पर प्रवीण लोहिया, सौरभ बथवाल, हरीश नागपाल, रवि अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, परमजीत सिंह टिंकु, संदीप पापनेज, सुनील अग्रवाल, अमरजीत गिरधर, आदित्य रजगड़िया, राहुल जायसवाल, केसी चौधरी, राजेश विजयवर्गीय, संदीप कुमार, विकास सिंघानिया, बलबीर जैन, संजय गोयल, सिताराम कौशिक, मनोज पाठक, रवि शंकर शर्मा, नवीन गदोड़िया, रोहित कुमार और केवल किशोर टाईवाला मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : सगाई से लौटते-लौटते चल बसी दो बहनें… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : छात्र को नदी में डूबता देख दोस्त ने लगाई छलांग, देखें फिर क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : साउथ अफ्रीका ने भारत को जीत के लिए 279 रनों का दिया टारगेट
इसे भी पढ़ें : धोनी IPL 2023 में खेलेंगे या नहीं, खुद किया खुलासा… देखें
इसे भी पढ़ें : फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर
इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….
इसे भी पढ़ें : मां और बेटे को इस हाल में देख दंग रह गये लोग…देखें
इसे भी पढ़ें : लेवी के पैसों की खातिर गिरी ने ठोक डाला था साथी मंडल और तिवारी को… देखें
इसे भी पढ़ें : मारा गया आदमखोर बाघ, 6 महीने में कर चुका था 9 लोगों का शिकार














