Kohramlive : बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के जंगल से निकलकर आस-पास के गांवों में आम लोगों को शिकार बनाने वाला आदमखोर बाघ 7 घंटे के ऑपरेशन के बाद मार डाला गया। अब तक 9 लोगों की जान ले चुका था। उसे शनिवार को बिहार पुलिस के शूटरों ने मार गिराया।
फॉरेस्ट विभाग और बगहा पुलिस की टीम ने बाध को मारा
बता दें कि इस बाघ की तलाश हाथियों के सहारे की जा रही थी। अब बाघ के मारे जाने के बाद बगहा में आदमखोर बाघ के आतंक का अंत हो गया। चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन ने शुक्रवार को ही नरभक्षी बाघ को मारने के लिए शूटर की टीम गठित की थी। फॉरेस्ट विभाग और बगहा पुलिस की टीम ने साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है।
12 सितंबर से जारी था इसका आतंक
12 सितंबर से लगातार इस आदमखोर बाघ का आतंक जारी था। वन विभाग को रेस्क्यू करने में अब तक सफलता नहीं मिल सकी थी, जिसकी लिखित सूचना एनटीसीए को दे दी गई। इस नरभक्षी बाघ का शिकार बन जाने से बगहा के जंगल किनारे बसे गांवों में हर ओर दहशत और भय का माहौल कायम हो गया था। खेतों में ग्रामीण जाने से परहेज कर रहे थे और गांवों में लोग घर से भी झुंड बनाकर निकल रहे थे। ग्रामीण इसके विरुद्ध गोलबंद होकर वन विभाग के खिलाफ विरोध भी जता रहे थे। इस बीच स्थानीय निवासियों में आक्रोश को देखते हुए आदमखोर बाघ को मारने का आदेश दे दिया गया था।
इसे भी पढ़ें : नो डिटेंशन पॉलिसी खत्म, देखें क्या पड़ेगा स्टूडेंट्स पर असर…
इसे भी पढ़ें : इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए बालकनी से बाहर लटके लोग
इसे भी पढ़ें : कल रांची के JSCA में IND और SA के बीच मुकाबला, DC-SSP ने की ब्रीफिंग
इसे भी पढ़ें : धमाकों से दहला जोधपुर, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : सिमडेगा के सुनील का नैनीताल में मिला कंकाल
इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें








