spot_img
spot_img
spot_img

सगाई से लौटते-लौटते चल बसी दो बहनें… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पूरा परिवार फुफेरी बहन की सगाई में शामिल होने के लिए छतीसगढ़ के बगरा गया हुआ था। सगाई समारोह खत्म होने के बाद सभी वापस अपने घर लौट रहे थे। उनका घर गुमला में है। सभी बोलेरो और पिकअप वैन से रवाना हुए। जब पलामू पहुंचे तो एक ट्रक से उनकी बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। मोके पर ही दो लड़कियों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में बहनें थीं। वहीं 5 लोग जख्मी हो गये। जख्मी पांच लोगों को इलाज के लिए एमएमसीएच से रिम्स रेफर कर दिया गया। मरने वालों में गुमला जिला के बसिया निवासी विमल मिंज की बेटी नीलिमा मिंज (13) और शशिभूषण मिंज की बेटी रिया मिंज (15) शामिल हैं।

जख्मी लोगों में से एक ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि कुल 60 लोग सगाई समारोह में शामिल हुए थे। दोपहर में इंगेजमेंट की रस्म खत्म हुई। खाना-पीना करने के बाद रात 8 बजे के आसपास सभी अगल-अलग गाड़ियों से अपने घर के लिए रवाना हो गये। हमलोग भी दो गाड़ियों बोलेरो और पिकअप वैन से निकल गये। देर रात 12 बजे के करीब एनएच 39 मेदिनीनगर-रांची मेन रोड पहुंचे। उसी दौरान सामने सतबरवा थाना क्षेत्र में रांची की ओर से आ रहे ट्रक ने बोलेरो में सामने से टक्कर मार दी। दोनों ही गाड़ियों की रफ्तार तेज थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

बोलेरो के पीछे एक पैसेंजर बस आ रही थी। उसी बस के भले यात्रियों ने जख्मी लोगों को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला और एमएमसीएच पहुंचाया। जख्मी अरुणा लिंडा, सीमा खाखा, अनमोल खाखा, रिचा मिंज और बोलेरो के ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया। वहीं दोनों बहनों की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें : बांध पर घूमने गए थे 6 जिगरी दोस्त, मचा कोहराम

इसे भी पढ़ें : मां और बेटे को इस हाल में देख दंग रह गये लोग…देखें

इसे भी पढ़ें : लेवी के पैसों की खातिर गिरी ने ठोक डाला था साथी मंडल और तिवारी को… देखें

इसे भी पढ़ें : फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…

Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने...

लव मैरिज का भयानक अंत, लगा हत्या का इल्जाम, पति ये बोल गया…

Dumka : दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र  जरुवाडीह गांव...

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...