spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड को मिलेंगी नई ट्रेनें… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के लाखों रेल यात्रियों के लिये राहत भरी खबर सामने आई है। वर्षों से नई ट्रेनों, बेहतर कनेक्टिविटी और अतिरिक्त सुविधाओं की मांग अब रेलवे के सबसे बड़े सलाहकार मंचों में गूंजने लगी है। कोलकाता में आयोजित दक्षिण पूर्व रेलवे की जोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की हाई लेवल मीटिंग में झारखंड से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया गया। बैठक में ZRUCC के वरिष्ठ सदस्य अरुण जोशी ने झारखंड के यात्रियों की समस्याओं और जरूरतों को प्रमुखता से रखते हुये रेलवे अधिकारियों के सामने मांगों का एक व्यापक खाका पेश किया। उनका कहना था कि राज्य की बढ़ती आबादी, औद्योगिक विकास और शिक्षा, रोजगार तथा इलाज के लिये देशभर में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या को देखते हुये मौजूदा रेल सुविधाएं अपर्याप्त साबित हो रही हैं।

रांची से रामेश्वरम, सूरत और ऋषिकेश तक सीधी ट्रेन की मांग

बैठक में झारखंड को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने के लिये कई नई ट्रेनों के परिचालन का प्रस्ताव रखा गया। इनमें रांची-रामेश्वरम, रांची-सूरत/अहमदाबाद, रांची-योग नगरी ऋषिकेश, रांची-पुणे (हडपसर) और रांची-रायपुर वंदे भारत जैसी ट्रेनों को शुरू करने की मांग शामिल है। वहीं, हटिया-बड़बिल फास्ट मेमू, हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु सुपरफास्ट और हटिया-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन को नियमित रूप से चलाने का भी सुझाव दिया गया। दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुये रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को सप्ताह में चार दिन की जगह प्रतिदिन चलाने की मांग की गई। वहीं, इसकी समय-सारणी में बदलाव कर ट्रेन को सुबह जल्दी दिल्ली पहुंचाने का सुझाव भी दिया गया, ताकि यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके और उनका कीमती समय बचे।

लखनऊ तक दौड़ सकती है रांची-वाराणसी इंटरसिटी

बैठक में कई ट्रेनों के रूट विस्तार का भी प्रस्ताव रखा गया। मांग की गई कि झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को जयपुर तक बढ़ाया जाये। वहीं हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस को नागपुर या इतवारी तक विस्तारित करने के साथ उसमें अतिरिक्त कोच जोड़े जायें। वहीं, हटिया-सांकी पैसेंजर को हजारीबाग टाउन तक, बर्द्धमान-हटिया मेमू को गढ़वा तक और रांची-वाराणसी इंटरसिटी को लखनऊ तक विस्तार देने का प्रस्ताव रखा गया।झारखंड से बड़ी संख्या में लोग इलाज, रोजगार और शिक्षा के लिए दक्षिण और पश्चिम भारत की यात्रा करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुये हटिया से वेल्लोर, मुंबई और जम्मू जाने वाले यात्रियों के लिये जनरल वेटिंग लिस्ट कोटा को फिर से बहाल करने की मांग की गई, ताकि स्थानीय यात्रियों को टिकट बुकिंग में प्राथमिकता मिल सके। बैठक में रांची-लोहरदगा-टोरी और मुरी-चांडिल रेलखंड के डबलिंग कार्य में तेजी लाने की मांग की गई। वहीं, लोहरदगा-गुमला-सिमडेगा नई रेललाइन के लिए जल्द सर्वे कराने पर जोर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : चतरा से बिहार भेजी जा रही थी शराब, कार से मिली 408 बोतल…

इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी में आधी रात का कहर, एक ट्रेलर खाई में गिरा…

इसे भी पढ़ें : रांची का यह गांव हापतबेड़ा या आफतबेड़ा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : परियोजना पर ‘ब्रेक’ लगाने की कोशिश नाकाम, पुलिस पहरे में शुरू हुआ काम…

इसे भी पढ़ें : NEET री-एग्जाम के लिये ‘वॉर मोड’ में झारखंड, दाग को धोने की तैयारी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘बेटी’ को ले गया मौत के मुहाने पर, फिर…

UP : रिश्तों की दुनिया में पिता को बेटी...

रेडिशन ब्लू होटल में जुटे NDA के 24 विधायक, इनके समर्थन में दिखी पूरी फौज…

Ranchi : राजधानी रांची का रेडिशन ब्लू होटल अचानक...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...