spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

छात्र को नदी में डूबता देख दोस्त ने लगाई छलांग, देखें फिर क्या हुआ

Date:

spot_img
spot_img

Chaibasa (Rajiv Singh) : संजय नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए हार्टिकल्चर कॉलेज के 2 छात्र नदी के तेज बहाव में बह गए। दोनों छात्रों को बहता देख पास में नहा रहे दूसरे छात्र फौरन नदी से बाहर निकले और मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों को जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग जुटने शुरू हो गए। प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा भी मौके पर पहुंचे। सभी मिलकर दोनों दोस्तों की तलाश करने लगे। छात्रों के नदी में बह जाने की फैली खबर पर पांड्राशोली पुलिस भी मौके पर पहुंची और अपनी कार्रवाई में जुट गई।

वहां मौजूद लोगों के अनुसार हार्टिकल्चर कॉलेज में पढ़ने वाले 8–10 स्टूडेंट्स संजय नदी में नहाने गए हुए थे। इस दौरान राजन कुमार सिंह नदी के तेज बहाव में बहने लगा। बहते राजन को बचाने के लिए उसके दोस्त सचिन ने नदी में छलांग लगा दी। दोनों ही तेज बहाव में बहते चले गए। बाकी के स्टूडेंट्स ने बताया कि राजन को तैरना नहीं आता था। राजन पाकुड़ का रहने वाला है। वहीं, सचिन का घर दुमका में है। राजन और सचिन को खोजने में पुलिस-प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है। जमशेदपुर और रांची से एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। गोताखोर नदी के बहाव वाले रास्तों पर लापता दोनों छात्रों की खोजबीन में जुटे थे। खबर लिखे जाने तक छात्रों का पता नहीं चल पाया था। यह घटना पश्चिम सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड के पांड्राशाली ओपी के बिंज इलाके की है।

इसे भी पढ़ें : बांध पर घूमने गए थे 6 जिगरी दोस्त, मचा कोहराम

इसे भी पढ़ें : मां और बेटे को इस हाल में देख दंग रह गये लोग…देखें

इसे भी पढ़ें : लेवी के पैसों की खातिर गिरी ने ठोक डाला था साथी मंडल और तिवारी को… देखें

इसे भी पढ़ें : फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: