spot_img

जमीन खरीद-बिक्री के बदल गये नियम… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार में जमीन खरीदने और बेचने वालों के लिए सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। फर्जीवाड़ा और जमीन विवाद रोकने के लिए अब रजिस्ट्री से पहले अंचलाधिकारी (CO) की जांच रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। सरकार का दावा है कि इससे धोखाधड़ी कम होगी और जमीन खरीदने वालों को ज्यादा सुरक्षा मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत अब लोगों को ई-निबंधन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ जमीन से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी अपलोड करनी होगी। इसके बाद संबंधित अंचल कार्यालय जमीन की जांच करेगा और CO की रिपोर्ट आने के बाद ही रजिस्ट्री प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

आवेदन में खाता संख्या, खेसरा संख्या, रकबा, चौहद्दी, जमाबंदी संख्या और विक्रेता का नाम देना अनिवार्य होगा। इन्हीं जानकारियों के आधार पर CO यह जांच करेंगे कि जमीन विवादित तो नहीं है और दस्तावेज सही हैं या नहीं। सरकार ने अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। तय समय पर रिपोर्ट नहीं आने पर पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है, लेकिन देरी के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। नई व्यवस्था में CO को साफ बताना होगा कि जमीन सरकारी है या निजी, और विक्रेता का दावा वैध है या नहीं। सरकार का मानना है कि इससे फर्जी रजिस्ट्री, गलत कागजात और जमीन विवादों में बड़ी कमी आयेगी और पूरी प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी बनेगी।

 

इसे भी पढ़ें : यूपी में कल मंत्रिमंडल विस्तार, 6 नये चेहरे लेंगे मंत्री पद की शपथ

इसे भी पढ़ें : शराब की महफिल, माहौल बेकाबू और फिर मिली ला’श… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : थलापति विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ, इसने भी दिया समर्थन

इसे भी पढ़ें : एक के बाद एक लगातार चलाये 20 तीर, 3 शरीर में धंसे, फिर…

इसे भी पढ़ें : 70 साल का दूल्हा, 20 की दुल्हन…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...