spot_img

70 साल का दूल्हा, 20 की दुल्हन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : गाजियाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र में समाजवादी पार्टी से जुड़े पूर्व पार्षद हाजी खलील का 70 साल की उम्र में 20 साल की युवती यासमीन से चौथा निकाह वायरल हो गया। निकाह के बाद उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर उत्पीड़न, धोखाधड़ी और संपत्ति विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। नाजरीन का इल्जाम है कि वर्ष 1991 में निकाह के समय हाजी खलील ने यह बात छिपाई थी कि वे पहले से शादीशुदा हैं और उनकी पहली पत्नी से आठ बच्चे हैं। नाजरीन से भी उनके तीन बच्चे हैं। महिला का कहना है कि बाद में खलील ने वर्ष 2010 में तीसरा निकाह किया था, लेकिन संतान नहीं होने पर पत्नी को तलाक दे दिया। अब चौथे निकाह के बाद परिवार में विवाद और बढ़ गया है। नाजरीन ने आरोप लगाया कि जिस संपत्ति पर वह रह रही हैं, वह उन्हें मेहर में दी गई थी। अब हाजी खलील और उनकी नई पत्नी यासमीन उस संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें और उनके बेटे को घर से बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने अपनी और बच्चों की सुरक्षा की मांग भी की है। हाजी खलील गाजियाबाद की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे वर्ष 1995 और 2000 में इस्लामनगर वार्ड से पार्षद रह चुके हैं। उन पर पहले भी नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप लग चुके हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : 20 गाड़ियों से पहुंचे ED अफसर, रेड के बाद मंत्री अरेस्ट…

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल के नये CM ने ली शपथ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बंगाल शपथग्रहण में PM ने इन्हें लगाया गले छूये पैर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : देश को मिले नये CDS और नौसेना प्रमुख… जानें कौन

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में कई थानेदार इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...