Kohramlive : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अभिनेता से नेता बने विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है। वीसीके (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने भी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है, जिससे शपथग्रहण को लेकर जारी सस्पेंस खत्म होता दिख रहा है। VCK प्रमुख थॉल थिरुमावलवन ने TVK नेता अधव अर्जुन को समर्थन पत्र सौंपा। इसके बाद अधव अर्जुन ने कांग्रेस, वामपंथी दलों और VCK का आभार जताते हुये कहा कि “लोकतंत्र की रक्षा की जायेगी और विजय जनता के समर्थन से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे।”
इससे पहले शुक्रवार को TVK प्रमुख विजय ने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। यह राज्यपाल से उनकी तीसरी मुलाकात थी। चुनाव नतीजों में TVK को 107 सीटें मिली थीं। कांग्रेस के 5 विधायकों, वामदलों, IUML और VCK के समर्थन के बाद गठबंधन का आंकड़ा 119 सीटों तक पहुंच गया है। 234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी था। ऐसे में अब विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : एक के बाद एक लगातार चलाये 20 तीर, 3 शरीर में धंसे, फिर…
इसे भी पढ़ें : 70 साल का दूल्हा, 20 की दुल्हन…
इसे भी पढ़ें : 20 गाड़ियों से पहुंचे ED अफसर, रेड के बाद मंत्री अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल के नये CM ने ली शपथ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बंगाल शपथग्रहण में PM ने इन्हें लगाया गले छूये पैर… देखें वीडियो







