spot_img

एक के बाद एक लगातार चलाये 20 तीर, 3 शरीर में धंसे, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण पर तीर मारकर जानलेवा हमला किया गया। हमलावर ने एक-दो नहीं, बल्कि लगातार करीब 20 तीर चलाये, जिनमें से तीन तीर शरीर में धंस गये। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, बेटेया गांव निवासी 45 वर्षीय चोया बिरूली शनिवार को सब्जी लेकर जोड़ापोखर हाट बेचने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाये बैठे चिड़ियापहाड़ी गांव निवासी दोपे बिरूली ने अचानक उस पर तीरों से हमला बोल दिया। लगातार तीर चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

तीन तीर लगने से गंभीर रूप से घायल चोया बिरूली सड़क किनारे गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर झींकपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया। डॉक्टर शरीर में फंसे तीर निकालने में जुटे हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हमले के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।

 

इसे भी पढ़ें : शराब की महफिल, माहौल बेकाबू और फिर मिली ला’श… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : थलापति विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ, इसने भी दिया समर्थन

इसे भी पढ़ें : 70 साल का दूल्हा, 20 की दुल्हन…

इसे भी पढ़ें : 20 गाड़ियों से पहुंचे ED अफसर, रेड के बाद मंत्री अरेस्ट…

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल के नये CM ने ली शपथ… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...