शराब की महफिल, माहौल बेकाबू और फिर मिली ला’श… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची की उस रात में कुछ ऐसा हुआ, जिसने टाटीसिल्वे से नामकुम तक सनसनी फैला दी। 18 अप्रैल की रात… सिपाही नदी किनारे मिलिट्री डेयरी फार्म के पास एक युवक की लाश पड़ी थी। उसकी पहचान अभिजीत तिवारी उर्फ किट्टू के रूप में हुई। शुरुआत में मामला रहस्य बना रहा। न कोई प्रत्यक्ष गवाह, न कोई साफ सुराग। लेकिन जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ी, कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने हर किसी को चौंका दिया। पुलिस की जांच में पता चला कि मौत से कुछ घंटे पहले नामकुम के जोरार स्थित बधवा ग्राउंड में शराब की महफिल जमी थी। विशाल राम, सन्नी मिंज, आकाश सुजय और एक अन्य वहां बैठकर शराब पी रहे थे। रात गहराने लगी थी, तभी वहां पहुंचा किट्टू। बताया जा रहा है कि उसने अपने पुराने परिचित आकाश सुजय बेक से शराब और बीयर मांगी। बात यहीं खत्म नहीं हुई। शराब को लेकर शुरू हुई बहस अचानक पुरानी रंजिश और धमकी तक पहुंच गई।

पुलिस के मुताबिक, माहौल बेकाबू हो गया। आरोप है कि अभिजीत ने मारपीट की, शराब की बोतलें तोड़ीं और पुरानी रंजिश का हवाला देकर धमकी भी दी। फिर गुस्सा ऐसा भड़का कि चार लोग किट्टू पर टूट पड़े। मारपीट हुई… जमीन पर गिराया गया… और फिर गर्दन दबा दी गई। कुछ ही देर में किट्टू की सांसें थम चुकी थीं। लेकिन कहानी का सबसे डरावना हिस्सा अभी बाकी था। मौत के बाद घबराये आरोपी शव को दो स्कूटी के बीच बैठाकर ऐसे ले गये, मानो कोई जिंदा आदमी सफर कर रहा हो। फिर अंधेरे का फायदा उठाकर शव को सिपाही पुल के पास फेंक दिया गया और फरार हो गये। तकनीकी साक्ष्य और लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने विशाल राम, सन्नी मिंज और आकाश सुजय बेक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल होंडा एक्टिवा स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद हुये हैं। सुनें क्या बोले रांची के रूरल SP गौतम गोस्वामी

 

इसे भी पढ़ें : थलापति विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ, इसने भी दिया समर्थन

इसे भी पढ़ें : एक के बाद एक लगातार चलाये 20 तीर, 3 शरीर में धंसे, फिर…

इसे भी पढ़ें : 70 साल का दूल्हा, 20 की दुल्हन…

इसे भी पढ़ें : 20 गाड़ियों से पहुंचे ED अफसर, रेड के बाद मंत्री अरेस्ट…

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल के नये CM ने ली शपथ… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट का नया इम्पोरियम… देखें

Ranchi : झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और कारीगरों...

खुद को कुंवारा बताकर बनाया संबंध, दुखी युवती क्या बोली… जानें

Gumla : गुमला में प्रेम संबंध, धोखा और शोषण...

सोशल मीडिया पोस्ट से मिला सुराग, धरा गये 7 बदमाश…

Latehar : लातेहार के मनिका और बारियातू थाना क्षेत्रों...

छलिया प्रेमी का क्या हुआ हाल… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में...