Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), प्रोबेशनरी डिप्टी कलेक्टरों समेत अन्य प्रतिनियुक्त अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान SIR कार्यों की प्रगति, मैपिंग प्रतिशत और इससे संबंधित चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में DC ने SIR मैपिंग प्रतिशत अपेक्षाकृत कम होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से मैपिंग कार्य में आ रही समस्याओं की जानकारी ली और उसके त्वरित समाधान के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। DC ने सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंड और अंचल क्षेत्रों में BLO, BLO सुपरवाइजर तथा BLA-2 के साथ बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से मतदाता मैपिंग कार्य में तेजी आयेगी और लक्ष्य की प्राप्ति आसान होगी।
पंचायत और शहरी क्षेत्रों में लगेंगे विशेष कैंप
बैठक में सभी पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित करने के लिये कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया। DC ने कहा कि इन कैंपों के माध्यम से अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच बनाकर मैपिंग प्रतिशत में वृद्धि की जा सकती है। इस संबंध में विस्तृत आदेश जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जल्द जारी किया जायेगा। DC ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि SIR से संबंधित जानकारी आम मतदाताओं तक पहुंचाई जाये और व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाये। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से ही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाया जा सकता है।
रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति का निर्देश
बैठक के दौरान सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को BLO सुपरवाइजर एवं BLO के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। DC ने कहा कि पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध होने पर निर्वाचन संबंधी कार्यों का निष्पादन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। रांची जिला प्रशासन ने आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिये “अबुआ साथी” व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया है। प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की जन शिकायत इस नंबर पर साझा करने की अपील की है।
इसे भी पढ़ें : 5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…
इसे भी पढ़ें : NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…
इसे भी पढ़ें : ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…






