Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में शनिवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पाण्डेय, भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता, सभी पणन पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गोदाम प्रबंधक तथा चयनित राइस मिलर उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि जिले में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 3.50 लाख क्विंटल निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध अब तक 3.33 लाख क्विंटल धान की खरीद पूरी कर ली गई है। यह कुल लक्ष्य का लगभग 95 प्रतिशत है। DC ने सभी राइस मिलरों को 10 जून 2026 तक शत-प्रतिशत सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) जमा करने का निर्देश दिया।
गोदामों के नियमित निरीक्षण पर जोर
DC मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को गोदामों का भौतिक सत्यापन करने और पंजियों की नियमित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं, गोदामों में खाद्यान्न के सुव्यवस्थित रख-रखाव, समय पर उठाव और लाभुकों तक समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों के नियमित भौतिक निरीक्षण और पंजी सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया। DC ने निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रखंड में हर माह पीडीएस दुकानदारों के साथ कम से कम एक बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाये, ताकि वितरण व्यवस्था में आने वाली समस्याओं का समय रहते समाधान हो सके। DC ने कहा कि खाद्यान्न वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाये और किसी भी प्रकार की शिकायत की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिये। अधिकारियों को लाभुकों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिये सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, नमक वितरण योजना, चना दाल वितरण योजना तथा मुख्यमंत्री दाल-भात योजना की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को इन योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। जिले में वर्तमान में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना के 32 केंद्र संचालित हैं।
विभिन्न श्रेणी के कार्डधारियों को मिल रही सुविधायें
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत PHH कार्डधारियों को प्रति सदस्य एक किलोग्राम गेहूं और चार किलोग्राम चावल निःशुल्क दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रति कार्ड एक किलोग्राम चना दाल और एक किलोग्राम नमक भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। AAY कार्डधारियों को प्रति कार्ड सात किलोग्राम गेहूं और 28 किलोग्राम चावल निःशुल्क दिया जा रहा है, जबकि एक किलोग्राम चीनी 28 रुपये की दर से उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं ग्रीन कार्डधारियों को प्रति सदस्य पांच किलोग्राम चावल निःशुल्क वितरित किया जा रहा है। समीक्षा के दौरान बताया गया कि रांची जिले में कुल 2017 पीडीएस दुकानें संचालित हैं, जिनमें 1471 ग्रामीण और 546 शहरी क्षेत्र में हैं। अप्रैल 2026 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 91.82 प्रतिशत तथा मई 2026 में 90.62 प्रतिशत लाभुकों को खाद्यान्न वितरण किया गया। जिले में ई-केवाईसी की प्रगति 77.87 प्रतिशत दर्ज की गई है। साथ ही 14 गोदामों की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है और स्मार्ट पीडीएस प्रणाली के माध्यम से वितरण जारी है।
इसे भी पढ़ें : रांची में SIR की समीक्षा, DC ने दिये ये निर्देश…
इसे भी पढ़ें : 5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…
इसे भी पढ़ें : NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…






