Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (KGBV) में बुधवार को 10वीं की नाबालिग छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन परिजनों ने घटना पर गंभीर सवाल उठाते हुये विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। विद्यालय की वार्डन दिव्या टोप्पो के मुताबिक, छात्रा ने सुबह पेट दर्द की शिकायत की और पीटी में नहीं गई। अन्य छात्राओं के बाहर जाने के बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद दरवाजे के नीचे पैर दिखाई देने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां छात्रा मृत मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
छात्राओं ने कहा- कई दिनों से थी उदास
सहपाठी छात्राओं ने बताया कि छात्रा पिछले कुछ दिनों से गुमसुम और उदास रहती थी, लेकिन उसने किसी से अपनी परेशानी साझा नहीं की थी। मौत के पीछे की वजह अब भी साफ नहीं हो सकी है। मृतका के पिता चैतू उरांव ने घटना पर सवाल उठाते हुये कहा कि यदि उनकी बेटी को पेट दर्द था, तो आत्महत्या की बात सहज नहीं लगती। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सूचना मिलते ही थानेदार संदीप कुमार और SDPO सुरेश प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। SDPO ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन मौत के सही कारण और अन्य पहलुओं का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही होगा।
इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिले चार नये सूचना आयुक्त, गवर्नर ने दिलाई शपथ
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में कैब सेवायें ठप्प… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : पत्नी के कपड़े फाड़ अर्द्धनग्न हालत में घुमाया, वीडियो वायरल…
इसे भी पढ़ें : हिमांशु की मौ’त पर ब’वाल, कई इलाकों में धारा 163 लागू
इसे भी पढ़ें : चुटुपालू घाटी में मच गई चीख-पुकार…








