घोर नक्सल क्षेत्र लांजी पहुंचे डीजीपी नीरज सिन्हा, जवानों और पदाधिकारियों से की बात
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर अनुमंडल के उग्रवाद प्रभावित टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी में नक्सलियों द्वारा आईडी ब्लास्ट किया गया। जिसमें 3 जवान शहीद हो गए। जवानों की शहादत की जानकारी मिलते ही राज्य के डीजीपी नीरज सिन्हा हेलीकॉप्टर से घोर उग्रवाद प्रभावित घटनास्थल लांजी पहुंचे। उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। साथ ही पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को नक्सलियों के सफाए का निर्देश दिया। डीजीपी नीरज सिन्हा ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। नक्सलियों की इस कार्रवाई को कयराना बताते हुए कहा कि शहीद जवानों का बलिदान और शहादत बेकार नहीं जाएगा। नक्सलियों के सफाए तक पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा अभियान जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें : पिता ने काट डाला बेटी की मुड़ी, कटा सिर लेकर पहुंचा थाना, वजह हैरान करने वाली
नक्सलियों के द्वारा किए गए इस कायराना हरकत से पुलिस डरने वाली नहीं है। पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान से नक्सली बौखलाए हुए हैं और इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं। नक्सली के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा। डीजीपी के साथ एडीजी अभियान, आईजी आदि भी लांजी पहुंचे। उन्होंने डीआईजी राजीव रंजन सिंह, सीआरपीएफ के डीआईजी, कमांडेंट, एसपी आदि के साथ घटना की समीक्षा की और नक्सलियों की मांद में घुसकर नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देने की रणनीति भी बनाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी राजीव रंजन सिंह और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे बेहद दुर्गम और पहाड़ी इलाका और कच्ची सड़क होने के कारण मोटरसाइकिल से घटनास्थल पर पहुंचे।
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में नक्सलियों का तांडव, IED विस्फोट में तीन जवान शहीद










