Pakur : पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। प्रेम प्रसंग के शक में पति ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पत्नी और एक युवक को बेरहमी से पीटा, अर्द्धनग्न किया और जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। घटना 26 जून की बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। भारी पुलिस बल गांव पहुंचा और दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
पति समेत 35 से अधिक पर केस
पीड़िता की शिकायत पर अमड़ापाड़ा थाना में पति समेत पांच नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद था और दोनों अलग रह रहे थे। इसी दौरान पति ने पत्नी को एक युवक के साथ देखा, जिसके बाद भीड़ ने दोनों के साथ अमानवीय व्यवहार किया। थानेदार अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि पीड़िता और युवक पुलिस निगरानी में हैं। मामले की गहन जांच जारी है और सभी आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
इसे भी पढ़ें : हिमांशु की मौ’त पर ब’वाल, कई इलाकों में धारा 163 लागू
इसे भी पढ़ें : चुटुपालू घाटी में मच गई चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें : आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें
इसे भी पढ़ें : सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें : इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें








