IED ब्‍लास्‍ट में शहीद जवानों को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के कांके, सुकुरहुट्टू स्थित झारखंड जगुआर के मुख्यालय में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए हवलदार देवेन्द्र कुमार पंडित, आरक्षी हरद्वार साह और आरक्षी किरण सुरीन को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें : बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत, मांद में घुसकर मारेंगे : डीजीपी

मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में शहीदों के परिजनों से मिलकर उनका ढाढ़स बंधाया। मौके सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि नक्‍सलियों ने घिनौनी हरकत की है। इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अधिकारियों के साथ बैठकर इसपर कड़ी कार्रवाई की रणनीति तैयार की जाएगी। लगातार चलाए जा रहे अभियान से बौखलाकर ये लोग इस तरह की हरकत कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में नक्‍सलियों का तांडव, IED विस्‍फोट में तीन जवान शहीद

उन्होंने मौके पर पुलिस महानिदेशक और अन्य पुलिस पदाधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव -सह- गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का और डीजीपी नीरज सिन्हा समेत वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने शहीदों के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इसे भी पढ़ें : गुमला में 5 लोगों की हत्‍या मामले में हाइकोर्ट ने लिया स्‍वत: संज्ञान, गृह सचिव और डीजीपी से मांगा जवाब

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...

रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी...