spot_img

राजधानी रांची में कैब सेवायें ठप्प… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में ऑनलाइन कैब सेवाओं से जुड़े चालकों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। झारखंड प्रदेश टैक्सी यूनियन ने साफ कहा है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन वापस नहीं लिया जायेगा। यूनियन का दावा है कि ओला, उबर और रैपिडो के साथ किराये में करीब 25% बढ़ोतरी पर सहमति बनी है, लेकिन इसे लागू करने के लिए कंपनियों को अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव करना होगा।

मामला पहुंचा कंपनियों के मुख्यालय

यूनियन नेताओं के मुताबिक चारपहिया कैब चालकों की मांगें कंपनियों के बेंगलुरु मुख्यालय तक पहुंच चुकी हैं। कंपनियों का कहना है कि पैनल स्तर पर चर्चा के बाद ही अंतिम फैसला लिया जायेगा। वहीं दावा किया गया कि पिछले तीन दिनों में एक भी बुकिंग नहीं हो सकी, जो चिंता का विषय है।

12 हजार चालक हड़ताल में शामिल

यूनियन का दावा है कि रांची और आसपास के करीब 12 हजार चालक हड़ताल में शामिल हैं। आंदोलन की अगली रणनीति तय करने के लिए आज रांची प्रेस क्लब में अहम बैठक बुलाई गई है। हड़ताल का असर रांची एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, हटिया स्टेशन, कांके, अरगोड़ा, कांटाटोली, बरियातू, नामकुम, हरमू रोड और रातू रोड समेत कई इलाकों में दिखा। चालक गाड़ियों के साथ सांकेतिक प्रदर्शन करते नजर आये।

यात्री परेशान, ऑटो-रिक्शा बने सहारा

कैब सेवायें ठप होने से सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को उठानी पड़ रही है। बारिश के बीच लोगों को ऑटो, टेंपो और बैटरी रिक्शा का सहारा लेना पड़ रहा है। मरीजों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों ने जल्द समाधान निकालकर कैब सेवायें बहाल करने की मांग की है।

 

इसे भी पढ़ें : पत्नी के कपड़े फाड़ अर्द्धनग्न हालत में घुमाया, वीडियो वायरल…

इसे भी पढ़ें : हिमांशु की मौ’त पर ब’वाल, कई इलाकों में धारा 163 लागू

इसे भी पढ़ें : चुटुपालू घाटी में मच गई चीख-पुकार…

इसे भी पढ़ें : आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

इसे भी पढ़ें : सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...

झारखंड को मिले चार नये सूचना आयुक्त, गवर्नर ने दिलाई शपथ

Ranchi : झारखंड को चार नये सूचना आयुक्त मिल...

पत्नी के कपड़े फाड़ अर्द्धनग्न हालत में घुमाया, वीडियो वायरल…

Pakur : पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में इंसानियत...

हिमांशु की मौ’त पर ब’वाल, कई इलाकों में धारा 163 लागू

Jamshedpur : जमशेदपुर में करणी सेना के सरायकेला जिला...