spot_img

पिठोरिया घाटी में लूटपाट की बना रहे थे योजना, हथियार के साथ 4 अपराधी धराये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : पिठोरिया घाटी में लूटपाट की योजना बना रहे चार अपराधियों को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ धर दबोचा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिठोरिया थाना अंतर्गत सिंहबोगा जमुआरी पहाड़ पतरा मेला स्थल के पास तीन-चार अपराधी लूट की योजना बनाने के लिए जमा हुए हैं, जो हथियार से लैश हैं।

इसे भी पढ़ें : झारखण्ड के पुलिसकर्मी करेंगे आठ घंटे ड्यूटी, एक दिन मिलेगा WeekOff

इसे भी पढ़ें : बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत, मांद में घुसकर मारेंगे : डीजीपी

सूचना के आधार पर एसएसपी रांची के द्वारा ग्रामीण एसपी के मार्गदर्शन में डीएसपी मुख्यालय प्रथम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर अब्दुल रहमान, जुल्फान अंसारी, खुर्शीद अंसारी एवं तौहीद अंसारी को अवैध हथियार के साथ धर दबोचा। अपराधियों के पास से एक रिवाल्वर, दो देसी कट्टा, चार गोली, 5 बोतल सिरप, एक पैकेट गांजा, सिगरेट, 4 मोबाइल फोन समेत अन्‍य सामान जब्‍त किया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...