Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1 जुलाई से संचालित पांच नियमित उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की चार और इंडिगो की एक फ्लाइट शामिल है। एयरलाइन कंपनियों ने एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती लागत और विमानों की कमी को इसकी मुख्य वजह बताया है।
ये रूट होंगे प्रभावित
बंद की गई उड़ानों में एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची-दिल्ली, हैदराबाद-रांची-मुंबई और मुंबई-रांची-हैदराबाद रूट की फ्लाइटें शामिल हैं। वहीं इंडिगो की 6E7317/6E7251 फ्लाइट का संचालन भी फिलहाल रोक दिया गया है। इससे दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
इसे भी पढ़ें : आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…
इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिले चार नये सूचना आयुक्त, गवर्नर ने दिलाई शपथ
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में कैब सेवायें ठप्प… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : पत्नी के कपड़े फाड़ अर्द्धनग्न हालत में घुमाया, वीडियो वायरल…
इसे भी पढ़ें : हिमांशु की मौ’त पर ब’वाल, कई इलाकों में धारा 163 लागू








