spot_img

टीएमसी ने जारी की 291 उम्‍मीदवारों की लिस्ट, सिर्फ नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपने 291 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी कर दी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम से चुनावी लड़ेंगी। पार्टी ने तीन सीटें साथियों के लिए छोड़ी है।

इसे भी पढ़ें : बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत, मांद में घुसकर मारेंगे : डीजीपी

पीएम मोदी पर साधा निशाना

उम्‍मीदवारों की घोषणा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। जब उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बंगाल में 20 रैलियों की चर्चा हुई, तो उन्‍होंने कहा, चाहें 120 रैली कर लें, चुनावी जंग हम जीतेंगे। आगे कहा, बंगाल में चाहे 8 चरण में चुनाव हो या फिर 294 चरणों में चुनाव, अमित शाह हमसे नहीं जीत सकते हैं। बंगाल में चाहे कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की फोर्स लगा ली जाए, जीत टीएमसी की ही होगी।

पैसा बांटने का लगाया आरोप

ममता बनर्जी बोलीं कि बीजेपी पैसों का इस्तेमाल कर रही है। डिप्टी सीएम की गाड़ियों में पैसा बांटा जा रहा है। जानकारी दी कि TMC का मेनिफेस्ट नौ मार्च को ही जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : गुमला में 5 लोगों की हत्‍या मामले में हाइकोर्ट ने लिया स्‍वत: संज्ञान, गृह सचिव और डीजीपी से मांगा जवाब

क्रिकेटर मनोज तिवारी शिवपुर से लड़ेंगे

तृणमूल के 291 उम्मीदवारों में 50 महिलाओं को मौका मिला है। इनके अलावा 42 मुस्लिम उम्मीदवार, 79 SC उम्मीदवार और 17 ST उम्मीदवारों को टिकट मिला है। इस बार टिकट पाने वालों में बड़ी संख्या में सिंगर, क्रिकेटर, डायरेक्टर, एक्टर्स भी शामिल हैं। क्रिकेटर मनोज तिवारी को शिबपुर से टिकट मिला है, जबकि अभिनेत्री कंचन मलिक को उत्तरपाड़ा से मौका मिला है।

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में नक्‍सलियों का तांडव, IED विस्‍फोट में तीन जवान शहीद

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...