spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अश्वगंधा का रोज करें सेवन, त्‍वचा रहेगी चमकदार और जवान

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क: सामान्‍य तौर पर अश्वगंधा यौन जीवन को बेहतर बनाने वाली एक दवा समझी जाती है। बेशक यह समय के साथ घटती हुई प्रजनन क्षमता में भी सुधार करती है। इससे इतर अश्‍वगंधा का हमारी सेहत और जीवन के लिए महत्‍व की जानकारी नहीं के बराबर है। वर्तमान समय में आपको हर दिन अश्वगंधा का सेवन क्यों करना चाहिए और कैसे करना चाहिए इस बारे में रू-ब-रू होना जरूरी है। अश्वगंधा का नियमित सेवन त्वचा को युवा बनाए रखने में सहायक है, क्योंकि यह शरीर के अंदर कोलेजन के निर्माण की प्रक्रिया को तेज करती है। कोलेजन वह पदार्थ है, जो त्वचा को झुर्रियों, धारियों, पिंपल्स, इंफेक्शन और रैशेज से मुक्त रखने में सहायता करता है। यह त्वचा की कोशिकाओं को लगातार पोषण देता है और त्वचा चमकदार बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें :घबराएं नहीं,  मुमकिन है सफेद दाग का इलाज

बाल झड़ने और सफेद होने से रोके

आज के समय में छोटे-छोटे बच्चों के भी बाल सफेद हो रहे हैं। आमतौर पर 30 साल की उम्र तक आते-आते ज्यादातर लोग सफेद बालों की समस्या से परेशान हो जाते हैं। इस समस्या से भी मुक्ति दिलाने में अश्वगंधा का नियमित सेवन बहुत अधिक लाभकारी होता है।

संतुलित करता है कॉर्टिसोल हॉर्मोन का स्तर

अश्वगंधा शरीर में कॉर्टिसोल हॉर्मोन का स्तर संतुलित करता है। क्योंकि इस हॉर्मोन की अधिकता के कारण ही बाल तेजी से गिरते हैं। वहीं, बालों में मेलेनिन की कमी के कारण बाल सफेद होने लगते हैं। अश्वगंधा में ऐसे अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं, जो मेलेनिन के उत्पादन को बढ़ाते हैं और इससे बाल काले रहते हैं।

इसे भी पढ़ें :घरेलू उपचार से झुर्रियां भगाएं और दमकती त्वचा पाएं

मानसिक विकास पर प्रभाव

आपको बता दें कि अश्वगंधा एक ऐसी औषधि है जो मनुष्य के शारीरिक और मानसिक विकास को सीधे रूप में प्रभावित करती है। जो लोग इस दवाई का सही प्रकार से नियमित सेवन करते हैं, उनमें शारीरिक और मानसिक संतुलन बहुत अच्छा रहता है। उनकी अपनी मांसपेशियों और विचारों पर पकड़ बहुत अच्छी होती है।

मेटाबॉलिज्‍म को सही रखने में सहायक

अश्वगंधा का नियमित सेवन चयापचय यानी मेटाबॉलिज़म को सही रखने में सहायक है। इस औषधि में पाए जानेवाले ऐंटिऑक्सीडेंट्स भोजन के पाचन के दौरान उत्पन्न होनेवाले हानिकारक फ्री रेडिकल्स (मुक्त कणों) को नियंत्रित करते हैं और उनके द्वारा पाचनतंत्र को पहुंचाई गई क्षति को ठीक करने का कार्य करते हैं।

इसे भी पढ़ें :दांतों के पीलेपन से पाना है छुटकारा तो करें ये घरेलू इलाज

ब्लड शुगर का स्‍तर बने रहता है नॉर्मल

जो लोग मधुमेह की समस्या से पीड़ित हैं और जिन लोगों के पारिवारिक इतिहास में यह बीमारी रही है, उन सभी के लिए अश्वगंधा का सेवन बहुत अधिक लाभकारी होता है। क्योंकि यह औषधि ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रखने में सहायता करती है।

इसे भी पढ़ें :

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

कटी हुई प्याज को फ्रिज में रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना…

Kohramlive : भारतीय रसोई में प्याज के बिना कई...

लो BP में ज्यादा नमक खाना सही या गलत… जानें

Kohramlive : ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन होने पर अक्सर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

कटी हुई प्याज को फ्रिज में रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना…

Kohramlive : भारतीय रसोई में प्याज के बिना कई...

लो BP में ज्यादा नमक खाना सही या गलत… जानें

Kohramlive : ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन होने पर अक्सर...