spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

घरेलू उपचार से झुर्रियां भगाएं और दमकती त्वचा पाएं

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : यदि एक बार चेहरे पर झुर्रियां आने लग जाए तो फिर उन्हें बढ़ने से रोकना और बढ़ती उम्र को छुपाना बेहद मुश्किल हो जाता है। जिस पल आपको यह एहसास होता है कि आपके चेहरे पर हल्की-हल्की झुर्रियों ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। आप ठीक उसी वक़्त से इसके उपाय भी तलाशने लग जाते हैं। वैसे इसके लिए कई ऐसे उपचार हैं, जो पूरी तरह से नैचुरल हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें घर पर मौजूद सामग्री के इस्तेमाल से इसका उपचार किया जा सकता है। इसे युवा और बुजुर्ग दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके कोई साइड-इफ़ेक्ट्स भी नहीं है।

कोई भी व्‍यक्ति अपने चेहरे पर झुर्रियां देखना नहीं चाहेगा और ना ही कोई महंगी सर्जरी कराना चाहेगा। इसलिए बेहतर यही है कि आप पहले से ही त्वचा की देखभाल इस तरह करें कि झुर्रियां आए ही नहीं। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे असरदार घरेलू नुस्खे जो चेहरे पर झुर्रियां व दाग-धब्बे हल्के कर उन्हें मिटाने में मदद करेंगे।

इसे भी पढ़ें : सौंफ का Drink दूर कर सकता है कब्ज़ की परेशानी

झुर्रियां हटाने के घरेलू नुस्खे 

नींबू का रस : माथे, मुंह और आंखों के आसपास उभर आई झुर्रियों पर नींबू का रस लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे झुर्रियां कम होती है।

केला : केले को अच्छी तरह मसलकर उसमें थोड़ा-सा शहद मिलाएं। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। इससे झुर्रियां, महीन रेखाएं आदि कम होती है।

नारियल तेल : नारियल तेल में थोड़ा-सा संतरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी चेहरे की महीन रेखाएं हल्की हो जाती है।

अंगूर : अंगूर को काटकर उसका रस झुर्रियों वाली जगह पर लगाएं। 20 मिनट बाद गुनगुने पानी में कॉटन बॉल भिगोकर चेहरा पोंछ लें। नियमित ऐसा करने से झुर्रियां हल्की हो जाती है।

सेब : कच्चे सेब को पीसकर चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो दें। सेब त्वचा को साफ़ करता है और महीन रेखाओं को भी हल्का कर देता है।

इसे भी पढ़ें : सर्दी में गुनगुने पानी में Honey लें तो Weight होगा कम

पपीता : विटामिन ए से भरपूर पपीते को पीसकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में कसाव आता है और झुर्रियां कम हो जाती है।

खीरा : खीरे को कद्दूकस करके उसमें थोड़ा-सा दही मिलाएं। तैयार लेप फाइन लाइन्स पर अप्लाई करें। सूख जाने पर गुनगुने पानी से धो लें।

अंडे की जर्दी : एक टीस्पून अंडे की जर्दी में बराबर मात्रा में टमाटर व नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। झुर्रियां कम हो जाएंगी।

दही : एक टीस्पून दही में एक चम्मच उड़द दाल का पाउडर डालकर तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। सूखने पर पानी के छींटे मारें और गीले कॉटन से पोंछ लें।

बेसन : 1 टीस्पून बेसन, 2 चुटकी हल्दी, 5-6 बूंद जैतून का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो दें।

झुर्रियों के लक्षण:

  1. आंखें, मुंह और गर्दन के चारों ओर महीन सी रेखाएं बन जाना।
  2. शरीर में अलग-अलग जगह स्किन का ढीला होना, ख़ास तौर पर मुंह और गर्दन पर।
  3. होंठ और आंखों के पास गहरी झुर्रियां भी दिखने लगती है।

 इसे भी पढ़ें : दांतों के पीलेपन से पाना है छुटकारा तो करें ये घरेलू इलाज

इसे भी पढ़ें :

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

कटी हुई प्याज को फ्रिज में रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना…

Kohramlive : भारतीय रसोई में प्याज के बिना कई...

लो BP में ज्यादा नमक खाना सही या गलत… जानें

Kohramlive : ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन होने पर अक्सर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

कटी हुई प्याज को फ्रिज में रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना…

Kohramlive : भारतीय रसोई में प्याज के बिना कई...

लो BP में ज्यादा नमक खाना सही या गलत… जानें

Kohramlive : ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन होने पर अक्सर...