spot_img
spot_img

29 IAS अधिका‍रियों का तबादला, जानिये किसे मिली किस जिले की कमान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : साल 2020 के अंतिम दिन बिहार सरकार ने 29 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। वहीं 38 आईपीएस का भी तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अधिकारियों के तबादले से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। लंबे समय से से गृह विभाग के प्रधान सचिव के पद पर जमे आमिर सुबहानी को हटाकर सेंथिल को नया गृह सचिव बनाया गया है। गृह विभाग के साथ-साथ आमिर सुबहानी को सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव पद से भी हटा दिया गया है। उनकी जगह अब आईएएस चंचल कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वहीं 13 जिलों में नए डीएम को पदस्‍थापित किया गया है।

इसे भी पढ़ें : जब मांझी ही नाव डुबोए, उसे कौन बचाये… देखिये रिटायरमेंट से एक दिन पहले क्या बोल गये IG सुधीर

इसके साथ ही 4 कमिश्नरी के आयुक्तों का भी तबादला किया गया है। पटना के डीएम कुमार रवि भी बदले गए है। उनकी जगह अब चंद्रशेखर सिंह को पटना की कमान सौंपी गई है।

नवल किशोर चौधरी को गोपालगंज, धर्मेंद्र कुमार को सासाराम, अमित कुमार को मधुबनी, दडी नीलेश रामचंद्र को सारण का डीएम बनाया गया है। अवनीश कुमार सिंह को जमुई का डीएम, प्रणब कुमार को मुजफ्फरपुर का डीएम बनाया गया है। जे प्रदर्शनी को अरवल, सज्जन आर को शिवहर, श्याम बिहारी मीणा को मधेपुरा, सुब्रत कुमार सेन को भागलपुर, नवदीप शुक्ला को कैमूर का डीएम बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें : यमन में एयरपोर्ट पर विस्‍फोट, बाल-बाल बचे प्रधानमंत्री, 26 की मौत

इसके अलावा पंकज दीक्षित को तकनीकी निदेशक उद्योग विभाग, रवि शंकर चौधरी अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग, वर्षा सिंह को वन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें : 38 IPS अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन-कहां गए

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...