spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दांतों के पीलेपन से पाना है छुटकारा तो करें ये घरेलू इलाज

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : दांतों के पीलेपन से अक्सर लोगों को शर्मिंदगी महसूस होती है। लोगों के बीच हमारी बुरी छवि बनती है।  कई बार इस वजह से कुछ लोग मुस्करा तक नहीं पाते हैं। इसके कई कारण हो सकतें हैं, जैसे की चाय-कॉफ़ी का अधिक सेवन, दांतों को सही ढंग से साफ़ नहीं करना, तंबाकू और गुटखा का अधिक सेवन और दवाओं का सेवन प्रमुख हैं। इस कारण दांतों में पीलापन आ जाता है। अगर आप भी दांतों के पीलेपन से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं।

स्मोकिंग से बनाएं दूरी

स्मोकिंग यानी धूम्रपान करने से दांतों में पीलापन आ जाता है। इसके लिए सबसे पहले स्मोकिंग को न कहें। इससे न केवल आपको दांतों की समस्या से निजात मिलता है, बल्कि सेहत भी तंदरुस्त रहता है।

दो बार ब्रश करना जरूरी

दांतों को स्वस्थ और साफ़ रखने के लिए रोजाना सुबह में जागने के बाद और रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करें। इससे दांतों की चमक बरकरार रहती है।

इसे भी पढ़ें : Milk में केसर मिलाकर पीएं, सर्दी-जुखाम से मिलेगी राहत

 ऐसे करें ब्रश

  • रोजाना सुबह-शाम में ब्रश करें
  • कम से कम दो मिनट तक ब्रश करें
  • दांतों पर ब्रश से दबाव न डालें
  • गोलाकार में ब्रश करें
  • मसूढ़ों को भी साफ़ करें

इन फलों के छिलके से करें साफ़

सेब, केला, और संतरे के छिलके को दांतों पर रगड़ने से पीलापन दूर होता है। इनमें साइट्रिक एसिड पाया जाता है। इसे ब्रश करने से पहले दो मिनट तक दांतों की सफाई करें।

इसे भी पढ़ें : Neem Oil कम कर सकता है बालों का झड़ना

अनानास भी है कारगर 

अनानास सेहत का खजाना माना जाता है। पीले दांतों से निजात पाने के लिए लोग अनानास का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस फल में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम पाया जाता है जो कई टूथपेस्ट में भी मौजूद होते हैं। दांतों के पीलेपन से छुटकारा दिलाने में इस एंजाइम को कारगर माना जाता है। साथ ही, अन्य डेंटल प्रॉब्लम्स को दूर करने में भी ये फायदेमंद साबित होता है।

बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और बेकिंग सोडा के पेस्ट को दांतों पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। साथ ही मुंह बैक्टीरिया मुक्त रहता है। इससे प्लेग का खतरा भी कम हो जाता है। इस पेस्ट को 2 मिनट तक दांतों पर लगाकर धो लेना चाहिए।

नमक का करें इस्तेमाल 

घरेलू उपायों में एक नमक भी होता है जो पीले दांतों की समस्या को कम करता है। बता दें कि नमक से ब्रश करने से दांतों में चिपके हुए बैक्टीरिया मरते हैं। इस घरेलू उपाय को सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए ही टूथपेस्ट में भी नमक को इतना अधिक महत्व दिया जाता है। इसे यूज करने के लिए आधा चम्मच सरसों के तेल के में एक चुटकी नमक मिलाकर उससे ब्रश करें।

इसे भी पढ़ें : सौंफ का Drink दूर कर सकता है कब्ज़ की परेशानी

इसे भी पढ़ें :

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

कटी हुई प्याज को फ्रिज में रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना…

Kohramlive : भारतीय रसोई में प्याज के बिना कई...

लो BP में ज्यादा नमक खाना सही या गलत… जानें

Kohramlive : ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन होने पर अक्सर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

कटी हुई प्याज को फ्रिज में रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना…

Kohramlive : भारतीय रसोई में प्याज के बिना कई...

लो BP में ज्यादा नमक खाना सही या गलत… जानें

Kohramlive : ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन होने पर अक्सर...