spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

38 IPS अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन-कहां गए

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : साल 2020 के अंत में बिहार सरकार ने सूबे के 38 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। कई जिलों के एसपी बदले गए। हाल ही में प्रमोशन पाने वाले आईपीएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है।

इसे भी पढ़ें : जब मांझी ही नाव डुबोए, उसे कौन बचाये… देखिये रिटायरमेंट से एक दिन पहले क्या बोल गये IG सुधीर

इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। निताशा गुड़िया को भागलपुर का एसएसपी बनाया गया है। छपरा की एसपी धूरत सायाली को नवादा का एसपी बनाया गया है, वहीं नवादा के एसपी हरिप्रसाद एस को नालंदा का एसपी बनाया गया है। नालंदा के एसपी निलेश कुमार को पुलिस अधीक्षक विशेष कार्य बल पटना के पद पर तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के एक होटल में ठहरे 11 विदेशी कोरोना पॉजिटिव, होटल सील

चर्चित आईपीएस लिपि सिंह को सहरसा का एसपी बनाया गया है। वहीं मुंगेर के पुलिस उपमहानिरीक्षक मनु महाराज को सारण क्षेत्र छपरा का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। सहरसा के एसपी राकेश कुमार को कैमूर का नया एसपी बनाया गया है। कैमूर के एसपी दिलनवाज अहमद को बीएमपी 7 कटिहार का समादेष्टा बनाया गया है। पूर्णिया के एसपी विशाल शर्मा को बीएमपी 6 मुजफ्फरपुर का समादेष्टा बनाया गया है। नवगछिया के एसपी स्वप्ना मेश्राम को bmp-2 का समादेष्टा बनाया गया है। भागलपुर के टाउन एसपी सुशांत कुमार सरोज को नवगछिया का एसपी बनाया गया है। जबकि गोपालगंज के एसपी मनोज कुमार तिवारी को बीएमपी 8 बेगूसराय का समादेष्टा बनाया गया है। शिवहर के एसपी संतोष कुमार और शेखपुरा के एसपी दयाशंकर को भी बदला गया है।

इसे भी पढ़ें : औरंगाबाद में जदयू नेता को पहले गाड़ी से उतारा, फिर जो किया… 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...