RANCHI : रांची जिले के डीसी छवि रंजन ने शनिवार को कांके प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की जांच की और पदाधिकारियों व कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान भूमि हस्तांतरण, सीमांकन, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, अतिक्रमण, आगत-निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, भू-दान, लगान निर्धारण के मामलों की जांच की। कार्यालय में आपदा से जुड़े 84 में 74 का भुगतान किया गया। शेष के जल्द निष्पादन का डीसी ने निदेश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्त्ता रांची, अपर समाहर्त्ता (नक्सल) सह निदेशक डीआरडीए, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सामान्य एवं विधि शाखा प्रभारी, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता, बीडीओ, सीओ एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
लोगों की शिकायतें सुनी
डीसी ने प्रखंड कार्यालय में आकस्मिक अवकाश पंजी, आगत निर्गत पंजी, सूचना अधिकार पंजी, अंकेक्षण पंजी, वाहन लॉग बुक, जनशिकायत पंजी, पेंशन पंजी, सर्विस बुक की अद्यतन स्थिति आदि की जांच की। प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान लोगों ने अपनी शिकायतें भी डीसी के समक्ष रखी। लोगों की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए उन्होंने ने संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादन का निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में दर्दनाक हादसा, देखिये… कैसे क्या हो गया
इसे भी पढ़ें : CA इंटरमीडिएट 2021 का रिजल्ट जारी, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने जारी की क्रिप्टोकरेंसी एड गाइडलाइन, जानें विज्ञापनदाताओं को क्या देना होगा डिस्क्लेमर
इसे भी पढ़ें : मेलिटोपोल पर रूस का कब्जा, जेलेंस्की बोले…
इसे भी पढ़ें : सरकारी राशन लेने के नियमों में हो रहा बदलाव!, जान लीजिए नए प्रावधान
इसे भी पढ़ें : 3 जुलाई को होगा JEE एडवांस्ड एग्जाम, जानें कब से शुरू होंगा रजिस्ट्रेशन
इसे भी पढ़ें : ग्राहक ध्यान दें : अप्रैल से बदल रहा PNB का यह नियम!, अलर्ट रहें, वरना…
इसे भी पढ़ें : बिटकॉइन वैध है या अवैध, जानिये सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या पूछा








