spot_img
spot_img
spot_img

QR कोड स्कैन करते ही उड़ गये खाते से 2 लाख, देखें कैसे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सोफा बेचने के नाम पर मिले QR कोड स्कैन करते ही शुभम के खाते से 2 लाख रुपये उड़ गये। अब शुभम थाना से लेकर आला अधिकारियों तक के दफ्तरों में हांफते फिर रहा है। उसने रांची के गोंदा थाना में FIR दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि उसके फोन पर किसी अनजान शख्स का फोन आया। उसने कहा आपके पिता से 35 हजार में सोफा खरीदने की बात तय हो गई है।  पैसे भेजने के लिए अपना QR कोड भेज रहा हूं, स्कैन कर लें। स्कैन करते ही शुभम के खाते से 2 लाख रूपये उड़ गये। साइबर पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। राजधानी रांची में साइबर क्राइम बढ़ गया है।

शुभम ने पुलिस को बताया कि है कि जिस व्यक्ति के खाते में राशि ट्रांसफर हुई है, उसमें रांची में ही रहनेवाले दो शख्स का नाम दिख रहा है। दोनों नाम पुलिस को बता दिये गये हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस को साइबर क्रिमिनलों का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है। CID के साइबर सेल द्वारा साइबर क्राइम से बचने के लिये कई बार लोगों को जगाया और बताया गया है। मसलन, अनजान कॉल आने पर अपनी कोई भी निजी जानकारी साझा कतई ना करें। किसी भी अज्ञात नंबर से आए SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक ना करें। बैंक से संबंधित किसी भी एप्लीकेशन पर संदेह होने पर नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क करें। गूगल प्ले स्टोर का प्रयोग करने से पहले गूगल प्ले प्रोटेक्ट की सुविधा का प्रयोग करें। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिए कस्टमर केयर, हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा न करें। कस्टमर केयर नंबर के लिए हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट पर ही संपर्क करें। बैंकों के यूपीआई एप्लीकेशन से संबंधित रजिस्ट्रेशन के लिए बैंकों की ऑफिशियल नंबर से ही मैसेज आता है, यह सदा याद रखें।

इसे भी पढ़ें :पाकुड़ में एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर बेदम मारा… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : झारखंड में येलो अलर्ट जारी, जानें 25 मार्च तक के मौसम का हाल

इसे भी पढ़ें : राजधानी में गुंडई बर्दास्त नहीं : ASP मूमल

इसे भी पढ़ें : तीसरी आंख की निगरानी में बीतेगा सरहुल… देखें

इसे भी पढ़ें : सौतन रास ना आई, सिर कलम करवा ली दम… क्या बोलें एसपी… देखें

इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देना हो गया गुनाह, क्या हुआ भारती का हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : फोन पर मिलता रहा हुक्म, 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

पहली नजर का प्यार, हकीकत या केवल एहसास? क्या कहता है विज्ञान… जानें

Kohramlive : फिल्मों में अक्सर आपने देखा होगा, नजरें...

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...

कभी दहाड़ते थे बाघ, अब इंतजार में है जंगल के राजा!

Kohramlive : झारखंड के घने साल जंगलों के बीच...