spot_img
spot_img
spot_img

तीसरी आंख की निगरानी में बीतेगा सरहुल… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में सरहुल को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा और SSP किशोर कौशल ने आज विभिन्न सरना स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सिरम टोली, सरना टोली एवं हातमा स्थित सरना स्थलों का निरीक्षण किया। दोनों आलाधिकारियों ने सरनास्थलों पर लाइट, सड़क समतलीकरण, जलापूर्ति, मोबाइल टॉयलेट के बेहतर इंतजाम करने का निर्देश दिया। DC ने अपने मातहत अधिकारियों से कहा कि वे सरना समितियों के मेम्बर से बेहतर तालमेल बनाकर हर खामियों को तुरंत दूर कर मुकम्मल व्यवस्था करें। SSP ने कहा कि सरहुल को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। हर कोई सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन की निगरानी में होगा।

श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो इसका ख्याल रखा जायेगा 

DC राहुल कमार सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि सरहुल पर्व के दौरान सरना स्थल पर आने वाले लोग पूजा करने के बाद सुगम तरीके से अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो सके, ऐसी व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं को आने जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो उसका ख्याल रखा जाएगा। नगर निगम द्वारा लोगों के लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि आपसी समन्वय के साथ सरहुल पूजा के लिए सभी तैयारियां ससमय पूरी कर ली जाए।

सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

SSP ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों को लगाया जायेगा, आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं, साथ ही ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया जाएगा ताकि असामाजिक तत्व किसी प्रकार का कोई फायदा नहीं उठा पाए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक किसी तरह से बाधित ना हो रूट को ध्यान में रखते हुए डायवर्ट किया जाएगा और इस संदर्भ में पूर्व में ही मीडिया में सूचना दी जाएगी। वहीं ध्वनि प्रदूषण न हो इसे लेकर लगातार आग्रह किया गया है। सभी डीजे संचालकों के साथ बैठक की गई है एवं प्रशासन द्वारा उनसे अंडरटेकिंग भी ली गई है कि लाउडस्पीकर एक्ट का अनुपालन अवश्य किया जाए। कोई भी कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर एसपी नगर एस जैन, ADM(लॉ एंड ऑर्डर) आर एन आलोक, उप समहर्त्ता जिला नजारत, रांची एवं अन्य संबंधित पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :  Ration Card रखने वालों की लगी लॉटरी, अब मिलेगा ज्यादा राशन…

इसे भी पढ़ें : केतारी बगान में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 12 कस्टडी में… देखें

इसे भी पढ़ें : दम तोड़ता रहा पत्नी के सामने, सच्चाई सामने आई तो जमाना उफ कर गया…

इसे भी पढ़ें : गोड्डा का विनोद बांका की काजल से कर रहा था शादी, अचानक पहुंची बीवी तो…

इसे भी पढ़ें : सरहुल पर्व को लेकर क्या बोल गये रांची DC और SSP… देखें

इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने लॉन्च किया झारनियोजन पोर्टल… जानें फायदा

इसे भी पढ़ें :पति को मारकर पंखा से लटकाने वाली अनीता को उम्रकैद… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...

इसलिये चाचा को मा’री गो’ली, पुलिस ने खोले राज…

Palamu : कभी एक ही आंगन में पले-बढ़े चाचा-भतीजे...

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...