spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सौतन रास ना आई, सिर कलम करवा ली दम… क्या बोलें एसपी… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Godda : खुद से ज्यादा देविका अपने पति संजय राय पर भरोसा करती थी। दोनों की लव मैरिज हुई थी। संजय की पहली पत्नी सौतन के बारे में जानते ही उबल पड़ी। उसका खून खौल गया। दोनों पति पत्नी में कलह शुरू हो गया। नौबत ऐसी आ गई कि संजय की खुशहाल जिंदगानी में ग्रहण लग गया। पत्नी ने संजय को टॉर्चर करना शुरू किया। उसने दबाव बनाया किसी भी हालत में देविका को अपनी जिंदगी से निकलो वरना वह इस कांटे को खुद निकाल फेंकेगी। पत्नी सविता (बदला हुआ नाम) लगातार दबाव बनाती रही। थक हार संजय उसकी बातों में आ गया और देविका को रास्ते से हटाने का भयानक इरादा बना लिया।

संजय परदेश सिकंदराबाद में काम करता है। यहीं उसकी मुलाकात देविका से हुई थी। करीब 4 साल पहले दोनों एक दूसरे से मिले थे। मुलाकात दोस्ती में बदल गई और फिर दोनों में प्यार हो गया। करीब 3 साल पहले संजय और देविका ने शादी कर ली। अक्सर देविका संजय से बोला करती थी कि “क्या तुम मुझे अपने घर कभी नहीं ले जाओगे, मुझे अपना ससुराल देखना है। तेरे परिवार के लोगों से मिलना है।” संजय अपना राज छुपाते हुए उसे टालता रहा। देविका जब जिद पर अड़ गई। तब संजय ने उसे कहा… ठीक है, हम लोग छठ में घर चलेंगे। छठ करीब आते ही देविका ने संजय को अपने किए वादे को याद दिलाया। इस बार संजय मना नहीं कर सका। दोनों महापर्व छठ में सिकंदराबाद से बांका चले आये। संजय का घर बांका के सुमुखिया मोड़ पुनर्वास गांव में है। इधर, संजय की पहली पत्नी सविता अपनी सौतन को देखते ही बमक गई। पूरी प्लानिंग पहले से बना ली गई थी। संजय देविका को लेकर सविता की बहन यानी अपनी साली के घर चला गया। उसका घर गोड्डा के सुंडमारा में है। बीते 12 मार्च को यहां पहुंचे। रात का खाना खाने के बाद संजय देविका को लेकर घर से बाहर नदी किनारे ले गया। यहां संजय ने देविका के सिर पर पीछे से लाठी से कई बार मारा, फिर आगे देविका का कैसे क्या हुआ हाल… बता गए गोड्डा के एसपी नाथू सिंह मीणा

इसे भी पढ़ें : रांची में नशे को सौदागरों के ATS की तीखी चोट… देखें

इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देना हो गया गुनाह, क्या हुआ भारती का हाल… देखें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...