spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

राजधानी में गुंडई बर्दास्त नहीं : ASP मूमल

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Pawan Thakur) : राजधानी रांची के केतारी बागान में 1 एकड़ 44 डिसमिल जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी जंग हुआ था। मारधाड़ से लेकर फायरिंग तक हुई। इस जमीन पर दावेदारी को लेकर बीते लंबे अर्से से टसल बरकरार है। परदे के पीछे बड़े जमीन माफिया हैं। फायरिंग में चुटिया के राहुल नाग और कांके रोड के आशीष कुमार के पैर में गोली लगी। रांची पुलिस ने इस घटना को काफी गंभीरता से लिया। ASP मूमल राजपुरोहित की अगुवाई में गठित टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कांड में एक पक्ष रंजीत पाहन के द्वारा पेशेवर शूटर प्रवेश कुमार राम और सूरज साहू को बुलाया गया था। गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर  उम्दा किस्म के दो पिस्टल, 6 जिन्दा गोलियां, 13 मोबाइल और दो बाइक बरामद की गई है।

इस जमीन को लेकर बढ़ते लफड़े को देख कई बार जमीन पर धारा 144 लगाया गया। रांची के SDO की अदालत ने जमीन स्वामित्व विवाद को लेकर सक्षम न्यायालय में जाने का आदेश दिया। 27.8.22 को रांची SDO ने स्टेटस बहाल रखने का आदेश दिया था। जिसे 22.10.22 को विलोपित कर दिया। खतियानी रंजीत पाहन द्वारा जमीन पर काम करवाया जा रहा था, जिसे द्वितिय पक्ष सन्नी आकाश खलको द्वारा तोड़ दिया गया था। तब यह मामला नामकुम थाना भी गया था। पुनः रंजीत पाहन द्वारा विवादित जमीन पर काम शुरू करवा दिया गया। जिसे SDO कोर्ट के आदेश पर काम बंद करा दिया गया। बीते 17 मार्च की सुबह ग्रेस खलखो अपने करीब 50-60 समर्थकों के साथ जमीन पर पहुंचे। वहीं, रंजीत पाहन भी करीब इतने ही लोगों के लेकर पहुंच गये। दोनों गुट आपस में भिड़ गये और मारधाड़  शुरू हो गई। सुनें क्या बोलीं ASP मूमल राज पुरोहित…

इसे भी पढ़ें : सौतन रास ना आई, सिर कलम करवा ली दम… क्या बोलें एसपी… देखें

इसे भी पढ़ें : हम कागजों पर नहीं, धरातल पर योजनाओं को उतारने में रखते हैं विश्वास : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: