spot_img
spot_img
spot_img

मांद छोड़कर भागे, फिर भी नहीं बचे, दुर्दांतों का क्‍या हुआ, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI (Rajesh Singh) : उग्रवादियों के खात्‍मे के इरादे से जंगल की खाक छान रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली। 8 फरवरी से जारी अभियान में पुलिस ने अबतक 11 खूंखार और दुर्दांत माओवादियों को धर दबोचा। वहीं मुठभेड़ में एक माओवादी को ढेर कर दिया। गिरफ्तार उग्रवादियों ने पूछताछ में कई राज उगले। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर पेशरार थाना क्षेत्र के हरकटा नाला के पास से बंकर में छुपाकर रखे गये 20 उम्‍दा किस्‍म के अत्‍याधुनिक हथियार और डेढ़ सौ राउंड जिंदा गोलियां जब्‍त की। पुलिस ने दावा किया है कि हथियारों की यह बरामदगी झारखंड गठन के बाद से सबसे बड़ी कामयाबी है। 8 फरवरी से जारी अभियान में उग्रवादियों के 28 हथियार मिले हैं। 2 हजार से ज्‍यादा जिंदा गोलियां, भारी मात्रा में आईईडी, खाने-पीने सहित बहुत सारे सामान मिले। बरामद हथियारों में से 19 हथियार पुलिस से लूटे गये थे।
अभियान का असर हुआ कि माओवादी अपनी मांद छोड़कर भाग खड़े हुये 11 उग्रवादी दबोच लिये गये। 5-5 लाख के दो माओवादियों को पुलिस ने 25 फरवरी को पलामू के तरहसी और लातेहार के बालूमाथ से दबोच लिया। लोहरदगा के जंगल से भागकर 5 लाख का इनामी सबजोनल कमांडर सुदर्शन भुईयां तरहसी के सिलदलिया गांव और सब जोनल कमांडर बालक गंझू बालूमाथ थाना क्षेत्र के देवबार गांव में छुपा था। खबरीलाल ने पुलिस के कान में एक फूंक मारी और दोनों इनामी दबोच लिये गये। दोनों ने पुलिस को संगठन के बारे में कई अहम जानकारी दी है। सुदर्शन पर कुल 57 और बालक पर 25 मामले दर्ज हैं। सुदर्शन चतरा के प्रतापपुर और बालक लातेहार जिले के चंदवा के दूधी माटी का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में दर्दनाक हादसा, देखिये… कैसे क्या हो गया

इसे भी पढ़ें : CA इंटरमीडिएट 2021 का रिजल्ट जारी, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने जारी की क्रिप्टोकरेंसी एड गाइडलाइन, जानें विज्ञापनदाताओं को क्या देना होगा डिस्क्लेमर

इसे भी पढ़ें : मेलिटोपोल पर रूस का कब्जा, जेलेंस्की बोले…

इसे भी पढ़ें : सरकारी राशन लेने के नियमों में हो रहा बदलाव!, जान लीजिए नए प्रावधान

इसे भी पढ़ें : 3 जुलाई को होगा JEE एडवांस्ड एग्‍जाम, जानें कब से शुरू होंगा रजिस्ट्रेशन

इसे भी पढ़ें : ग्राहक ध्यान दें : अप्रैल से बदल रहा PNB का यह नियम!, अलर्ट रहें, वरना…

इसे भी पढ़ें : बिटकॉइन वैध है या अवैध, जानिये सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्‍या पूछा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...