spot_img
spot_img
spot_img

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के समीप बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। करीब 11:30 बजे एक डस्टर कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया। हालांकि समय रहते सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डस्टर कार (जेएच 02बीवाई-9129) पर तीन लोग सवार थे और रामगढ़ से रांची की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार पुंदाग टोल प्लाजा के पास पहुंची और टोल देने के लिए रुकी, टोलकर्मियों की नजर कार से निकल रहे धुएं पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए टोलकर्मियों ने बिना देर किए कार को धक्का देकर टोल प्लाजा से करीब 100 गज दूर सड़क किनारे पहुंचाया, ताकि अन्य वाहनों और लोगों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। इसके बाद कार में सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। टोलकर्मियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भी पूरी प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद ओरमांझी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दमकल विभाग को जानकारी दी। हालांकि दमकल कर्मी करीब डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। टोलकर्मियों की तत्परता और बहादुरी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और कार में सवार तीनों लोगों की जान सुरक्षित बच गई।

 

 

इसे भी पढ़ें : क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

इसे भी पढ़ें : एक शादी ऐसी भी… बारात निकली, बैंड बजे, फिर दूल्हे के सामने आया दूसरा दूल्हा…

इसे भी पढ़ें : भरी पंचायत में चाची ने कह दी ऐसी बात, सुनते ही गांव में मच गया हड़कंप…

इसे भी पढ़ें : निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

इसे भी पढ़ें : तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...