कोहराम लाइव डेस्क : राजमा को किडनी बीन्स भी कहा जाता है। भारत के ज्यादातर हिस्सों में राजमा बहुत चाव से खाया जाता है। जिस तरह भारत के लोग राजमा को बहुत पसंद करते हैं। राजमा को मैक्सिकन फूड में भी प्रमुख रूप से इस्तेमाल किया जाता है। राजमा खाने की सबसे अच्छी बात ये है कि शरीर के केवल किसी अंग विशेष को फायदा नहीं पहुंचाता है, ये पूरे शरीर का पोषण करता है। राजमा, प्रोटीन का भंडार है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आपके इस पसंदीदा व्यंजन में सोयाबीन से भी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, विटामिन बी9, आयरन एवं अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर है। माइग्रेन की समस्या को राजमा ठीक कर सकता है। इसमें मौजूद फोलेट और मैग्नीशियम न केवल दिमागी क्षमता को बढ़ाएंगे बल्कि माइग्रेन जैसी गंभीर समस्या के समाधान में मददगार होंगे।
इसे भी पढ़ें :पीच में छिपा है सेहत का राज, जानिए फायदा…
राजमा से होने वाले फायदे
ताकत देने में मददगार
राजमा में आयरन की मात्रा होती है, शरीर में मेटाबॉलिज्म और ऊर्जा के लिए आयरन की जरूरत होती है, जो राजमा खाने से पूरी हो जाती है। राजमा शरीर में ऑक्सीजन के सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है।
कैलोरी की सही मात्रा में मददगार
राजमा में कैलोरी की मात्रा मौजूद होती है।आप चाहें तो इसे करी के अलावा सलाद और सूप के रूप में भी ले सकते हैंं। अगर आप वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं उनके लिए लंच में राजमा का सलाद और सूप लेना अच्छा साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें :आलू बुखारा में छिपा है सेहत का राज, मोटापा कम करने में भी मददगार
पाचन को सही रखने में मददगार
राजमा में उच्च मात्रा में फाइबर होते हैं। जो पाचन शक्ति को सही बनाए रखता है। राजमा ब्लड शुगर के स्तर को भी कंट्रोल रखने में सहायता करता है।
मस्तिष्क के लिए मददगार
राजमा दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। राजमा में विटामिन ‘के’ होता है। नर्वस सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है। साथ ही विटामिन ‘बी’ का भी अच्छा स्त्रोत है, जोकि मस्तिष्क की कोशिकाओं के लिए बहुत जरूरी है। ये दिमाग को पोषित करने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें :चीकू के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप, इन समस्याओं में लाभदायक
कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सही रखने में मददगार
राजमा में मैग्नीशियम पाया जाता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कंट्रोल रखने का काम करता है। मैग्नीशियम की मात्रा दिल से जुड़ी बीमारियों से लड़ने के लिए सहायता करता है।












